{"_id":"aefe08d43177bb5a06f5195d3e07f6d4","slug":"mufti-mohd-sayeed-only-pdp-can-stop-rise-of-bjp-in-j-k-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भाजपा की विभाजनकारी नीतियां नाकाम होंगी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भाजपा की विभाजनकारी नीतियां नाकाम होंगी'
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 06 Dec 2014 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा है कि भाजपा की विभाजनकारी नीतियों को पीडीपी रियासत में कामयाब नहीं होने देगी।
विज्ञापन
पुलवामा में शुक्रवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुफ्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर रियासत के विशेष दर्जे और खास पहचान को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश को पीडीपी सफल नहीं होने देगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर रियासत के लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी कर अपनी सियासी समस्याओं का हल चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के रियासत में नाकाम साबित होने के बाद अब पीडीपी मुख्य राजनीतिक ताकत है, जो कि भाजपा को रोक सकती है।
विज्ञापन
मुफ्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर राज्य को संविधान में विशेष दर्जा र्कोई रियायत या किसी राजनीतिक दल की विचारधारा का नतीजा नहीं है, बल्कि राज्य की स्थिति को देखते हुए ऐतिहासिक जरूरत है।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जे पर जहां गर्व होना चाहिए, वहीं भाजपा जो कि केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में है, वह इसकी गरिमा को कम करना चाहती है।