फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mufti mohammed sayeed addressed rally in jammu

डोगराओं का दिल जीतना चाहती है पीडीपी

Sat, 09 Aug 2014 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 09 Aug 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
mufti mohammed sayeed addressed rally in jammu

पीडीपी संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने आज जम्मू में एक दिवसीय अधिवेशन के तहत अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवराज विक्रमादित्य सिंह के पीडीपी में आने से जम्मू में पार्टी को चेहरा मिला है और इससे जम्मू कश्मीर का इतिहास बदलेगा।

उन्होंने अधिवेशन में आए डेंटल सर्जन एसोसिएशन जम्मू कश्मीर के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि पीडीपी की सरकार बनने के बाद उनके मसलों का हल होगा।
 
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पीडीपी में शामिल होने के बाद जम्मू पूर्व का उनका पहला दौरा है। जम्मू संभाग के हित में और डोगरा गौरव को बहाल करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए आपसी झगड़े भूलकर एक मंच पर एकत्रित होने की जरूरत है।
विज्ञापन


इस अवसर पर जम्मू पूर्व से पार्टी उम्मीदवार भारत चौधरी ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को उजागर किया। वहीं पार्टी महासचिव एवं एमएलसी यशपाल शर्मा, प्रवक्ता रंगील सिंह आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

र‌ियासत का द‌िल है जम्मू और श्रीनगर

mufti mohammed sayeed addressed rally in jammu

पीडीपी संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का कहना है कि रियासत के हर क्षेत्र के साथ समान व्यवहार हो, इसके लिए पीडीपी विजन दस्तावेज तैयार कर रही है।

अगर पार्टी विधानसभा चुनाव जीत सत्ता र्में आई तो विजन दस्तावेज पर तेजी से अमल शुरू हो जाएगा। जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के अधिवेशन के दौरान मुफ्ती ने यह बातें कही।

उन्होंने कहा कि जम्मू और श्रीनगर शहर रियासत का दिल है। कटड़ा तक ट्रेन पहुंचने के बाद जम्मू की अर्थव्यवस्था पर पड़े असर को दूर करने के लिए विजन दस्तावेज में जम्मू में पर्यटन और औद्योगिक विकास के लिए खाका तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed