{"_id":"ef2fd1d5f8c0680e63d8be251f546618","slug":"mufti-mohammad-sayeed-says-every-state-want-a-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर राज्य में चाहिए एक मोदी: मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर राज्य में चाहिए एक मोदी: मुफ्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 13 Dec 2014 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने शनिवार को कहा कि भारत विकासशील देश है और इसे आगे ले जाने के लिए एशियाई देशों की भूमिका को बढ़ावा देना होगा। पड़ोसी मुल्कों से छोटे मामलों को हल करने पर काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहतर सरकार से गुजरात को मॉडल बनाया। देश के हर राज्य में एक मोदी होना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में पड़ोसी मुल्क के साथ शांति स्थापित करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए गए। उम्मीद है मोदी उनकी नीतियों पर अमल करके देश को नई दिशा देंगे। जम्मू-कश्मीर में पीडीपी ने अवाम को बेहतर विकल्प दिया है।
विज्ञापन
रियासत में पीडीपी नई सरकार बनाने में कामयाब होगी। शनिवार को पार्टी के पूर्व प्रत्याशी भारत चौधरी के समर्थन में प्रचार करने तवी किनारे स्थित हरी सिंह पार्क पहुंचे मुफ्ती ने कहा कि इंदिरा गांधी के समय ‘इंदिरा इज इंडिया’ और ‘इंडिया इज इंदिरा’ के नारे दिए जाते थे, लेकिन यह आगे नहीं चल सका।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में रियासत की जनता में लोकसभा से ज्यादा उत्साह और बदलाव की भावना है। कश्मीर में परिवर्तन का माहौल है। जनता में विश्वास कायम रखना मुश्किल होता है, लेकिन पीडीपी ने सत्ता में रहते हुए इसे कायम रखा।
कांग्रेस और नेकां को आड़े हाथ लेते हुए मुफ्ती ने कहा कि दोनों दल साझा रूप से छह साल सत्ता में रहे। लेकिन, आज दोनों ही एक दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे हैं। दोनों ने जनता को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।