फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mufti meets governor; discuss state-related issues

मुफ्ती ने राज्यपाल से रियासत के हालात पर की चर्चा

Sun, 27 Sep 2015 09:51 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Sun, 27 Sep 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
mufti meets governor; discuss state-related issues

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने रविवार को राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात कर रियासत के हालात सहित कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार की समाप्ति और हाल ही में गठित एहतिसाब आयोग (एकाउंटबिलिटी कमीशन) के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर बात की।

विज्ञापन


साथ ही मुख्यमंत्री ने  शहरी तथा ग्रामीण लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण प्रक्रिया को और मजबूत करने पर भी राज्यपाल से चर्चा की। पहलगाम क्षेत्र में वनीकरण अभियान को और सघन करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन


चुनिंदा शहरों को अपग्रेड करने पर भी बातचीत हुई ताकि स्मार्ट सिटी के स्तर तक उन्हें पहुंचाया जा सके। आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार उच्च शैक्षिक संस्थानों में वित्तीय प्रबंधन के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किए जाने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने 300 करोड़ रुपये की लागत से ककरयाल में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से बनाए जा रहे अस्पताल से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed