{"_id":"5870832a4f1c1bcf57159467","slug":"mufti-may-be-honoured-by-padma-award","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पद्म सम्मान से नवाजे जा सकते हैं मुफ्ती मोहम्मद सईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्म सम्मान से नवाजे जा सकते हैं मुफ्ती मोहम्मद सईद
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार इसके लिए राज्य सरकार और पीडीपी की ओर से कोशिशें की जा रही हैं।
मुफ्ती के सियासी योगदान को देखते हुए माना जा रहा है कि केंद्र सरकार राष्ट्रपति भवन को उनका नाम भेज सकती है। ज्ञात हो कि मुफ्ती की प्रथम पुण्यतिथि आज यानि सात जनवरी को है। इसके कुछ ही दिन बाद उन्हें यह सम्मान मिल सकता है।
सूत्रों का कहना है कि विश्वास बहाली के कदम के तहत केंद्र की मोदी सरकार यह फैसला ले सकती है। कहा जा रहा है कि मुफ्ती को पद्म सम्मान देकर केंद्र सरकार यह जताने की कोशिश करेगी कि कश्मीरियों के साथ उसका विशेष लगाव है। साथ ही वह मुफ्ती के योगदान को हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज करा कर गठबंधन धर्म का पालन करना चाहती है।

पाक और अलगाववादियों से बातचीत में निभा चुके हैं अहम भूमिका
पीएम मोदी के साथ मुफ्ती मोहम्मद सईद
- फोटो : File Photo
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि मुफ्ती का रियासत के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी योगदान रहा है। पद्म से उनके योगदान को सम्मान मिलेगा। इससे गठबंधन और मजबूत होगा तथा पूरे देश में इस गठबंधन की मिसाल दी जा सकेगी।
मुफ्ती मोहम्मद सईद का लंबा राजनीतिक सफर रहा है। केंद्र में भी उन्होंने राजनीति की। प्रधानमंत्री वीपी सिंह के मंत्रिमंडल में वे केंद्रीय गृह मंत्री रहे। रियासत के दो बार मुख्यमंत्री रहे। वर्ष 2002 से 2005 तक और फिर वर्ष 2015 में। सात जनवरी 2016 को उनका निधन हो गया।
2015 के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन करने में अहम भूमिका निभाई। इसके लिए उन्होंने नेकां के बिना शर्त समर्थन को ठुकरा दिया। कांग्रेस, नेकां और पीडीपी के महागठबंधन की बात को भी स्वीकार नहीं किया।
2002-2005 में जब वे मुख्यमंत्री थे तो पाकिस्तान तथा अलगाववादियों से भी बातचीत की पहल शुरू हुई थी। उस समय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे। इसी वजह से मुफ्ती हर वक्त वाजपेयी के अमन मिशन की तारीफ करते थे।