फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mufti is decide to set government: Soz

सरकार गठन का फैसला मुफ्ती को लेना है: सोज

Tue, 30 Dec 2014 01:11 AM IST
Updated Tue, 30 Dec 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
mufti is decide to set government: Soz
जम्मू कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज ने कहा है कि सरकार के गठन पर पीडीपी को ही फैसला लेना होगा। कांग्रेस ने पीडीपी को समर्थन का प्रस्ताव दिया है। अब गेंद मुफ्ती मोहम्मद के पाले में है।
विज्ञापन


मुफ्ती कांग्रेस के प्रस्ताव के साथ-साथ भाजपा से भी गठबंधन पर भी विचार कर रहे हैं। यह उनका हक है। सोज ने कहा कि इस तर्क में दम नहीं है कि जम्मू कश्मीर के विकास और बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए पीडीपी और भाजपा का गठबंधन जरूरी है।
विज्ञापन


हिंदुस्तान में मजबूत जम्हूरियत है। केंद्र और राज्य में अलग-अलग सरकारें अच्छे तरीके से काम करती हैं। केंद्रीय मदद का आधार तय है और उसमें मनमानी नहीं हो सकती। अगर भाजपा और पीडीपी के गठबंधन से सरकार बनती है तो यह अवाम को कबूल नहीं होगी। मुफ्ती के लिए भाजपा के साथ काम करना भी कठिन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णय लेना आसान नहीं : अख्तर

mufti is decide to set government: Soz
पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर ने कहा है कि पीडीपी के समक्ष सारे विकल्प खुले हैं। भाजपा को जम्मू में जनादेश मिला है और कश्मीर का जनादेश बिखरा है। क्षेत्रीय संतुलन को भी ध्यान में रखना है। पीडीपी के पास कांग्रेस और नेकां के साथ मिलकर सरकार बनाने का प्रस्ताव भी है। भाजपा से भी चर्चा हो रही है।  

भाजपा का ही सीएम होगा : जुगल

भाजपा के रियासत अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि भाजपा ही स्थिर सरकार दे सकती है। पीडीपी के साथ कांग्रेस और अन्य की सरकार बनती है तो वह स्थिर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा आलाकमान हर पहलू पर गौर कर बातचीत आगे बढ़ा रहा है। सीएम भाजपा का ही होगा।

दलीय स्थिति

बहुमत के लिए जरूरी संख्या-44
पीडीपी- 28
भाजपा-25
नेकां - 15
कांग्रेस -12
पीपुल्स कांफ्रेस -2
सीपीएम- एक
पीडीएफ-एक
निर्दलीय-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed