फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mufti inogrates many development projects in jammu

मुफ्ती ने रखी रियासत के बेहतर कल की नींव

Sat, 17 Oct 2015 12:10 PM IST
Updated Sat, 17 Oct 2015 12:10 PM IST
विज्ञापन
mufti inogrates many development projects in jammu

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने शुक्रवार को जनरल बस स्टैंड में आधुनिकीकरण कम मल्टीलेवल पार्किंग कम कामर्शियल कांप्लेक्स का नींव पत्थर रखा।

विज्ञापन


उनके साथ उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, सांसद जुगल किशोर, एमएलसी, विधायक और डिवकॉम मौजूद थे। जेडीए के एसई अशोक कपूर ने मुख्यमंत्री को मल्टी टायर पार्किंग के नक्शे आदि दिखाकर विस्तार से जानकारी दी और शापुर्जी पालनी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को कार्य सौंपे जाने के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि किसी भी काम को शुरू करने से पहले फाइनेंशियल रिसोर्स होने चाहिए। दस-दस साल पुराने प्रोजेक्ट भी पैसा नहीं होने की वजह से अधूरे रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेडीए ने आउटसोर्स लगाकर मल्टी टायर पार्किंग प्रोजेक्ट को शुरू किया है। यहां 1300 कारों और 60 बसों को खड़ा करने अलावा कई अन्य सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि जम्मू से श्रीनगर का सफर चार घंटे में तय होगा।

साथ ही कहा कि पंजतीर्थी में भी पार्किंग बनेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीनगर और जम्मू आईटी पार्क बनाए जाएंगे तथा कारपोरेट सेक्टर को आमंत्रित किया जाएगा ताकि रियासत के युवक-युवतियों को प्रशिक्षण मिले और वह रोजगार करने के लायक बन सकें।

मुख्यमंत्री ने वाघा की तर्ज पर सुचेतगढ़ को विकसित करने की बात भी बात कही। उन्होंने वहां एम्यूजमेंट पार्क, होटल, रेस्तरां बनाने के साथ ही एक डेस्टिनेशन प्वाइंट बनाने की जानकारी दी।

जम्मू में भी हैं बहुत अवसर : मुख्यमंत्री

mufti inogrates many development projects in jammu

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह वर्ष 1962 में विधायक बने थे। तब कुछ भी नहीं था, लेकिन अब बहुत कुछ है। अगर लगन और मेहनत से काम करें तो बहुत कुछ किया जा सकता है।

जम्मू में पर्यटन तथा विकास के बड़े अवसर बताते हुए उन्होंने पत्नीटाप, गुलमर्ग, पहलगाम के विकास के अलावा सीवरेज ट्रीटमेंट, वाटर सप्लाई सिस्टम आदि प्रोजेक्टों के बारे बताया।

साथ ही उन्हें समय पर पूरा करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि सर्दियों में लोग धूप सेंकने के लिए भद्रवाह तो नहीं, लेकिन सनासर और सुईंसर तक जाते हैं। वहां जवान और बुजुर्ग भी जा सकें, उन्हें कुछ ऐसा ही विकसित किया जाएगा।   

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि रियासत में गोल्फ कोर्स को बढ़ावा दिया जाएगा। भद्रवाह, सन्नासर, रंजीत सागर डैम के पास गोल्फ कोर्स की अपार संभावनाएं हैं।

विंटर पर्यटन और बार्डर पर्यटन को भी विकसित करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। सिद्धड़ा गोल्फ कोर्स के शुक्रवार को उद्घाटन पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि बातों से कुछ हासिल नहीं होता उसे अमल में लाकर दिखाना है।

सिद्धड़ा गोल्फ कोर्स पर पहली बार पहुंचे मुफ्ती ने कहा कि यह सिर्फ गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा नहीं दिया जा रहा है बल्कि इससे जम्मू के चेहरा भी बदलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed