फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mufti inaugurates india fest in leh

इंडस नदी आनेवाली पीढ़ियों के लिए गौरव: मुफ्ती

Sat, 13 Jun 2015 12:52 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 13 Jun 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
mufti inaugurates india fest in leh

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने शुक्रवार को लेह में तीन दिवसीय सिंधु मेले का उद्घाटन किया। यह मेला देशी पर्यटकों के साथ साथ विदेशी पर्यटकों के लिए एक बहुत बड़ा आकर्षण का केंद्र है। मुफ्ती मोहम्मद सईद को लेह हवाई अड्डे पर (एलएएचडीसी) लद्दाख आटोनामस हिल डेवलपमेंट काउंसिल के सीईसी रिगजन स्पॉस बार द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद वह सिंधु घाट पहुंचे जहां स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का शानदार स्वागत किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बनने के बाद मुफ्ती का यह पहला लेह दौरा था। इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा सिंधु को विश्व की सबसे पुरानी सभ्यता का स्रोत बताते हुए कहा कि वह लद्दाख की बौद्ध संस्कृति को दुनिया के सामने अच्छी तरह से पेश करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इंडस खाली एक नदी ही नहीं बल्कि एक बहती सभ्यता है जो आने वाली पीढ़ियों को अपने तेजस्वी और ऐतिहासिक भूतकाल के कारण हमें गौरवान्वित करती है।
विज्ञापन


सांस्कृतिक पर्यटन को लद्दाख की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी बताते हुए मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और व्यवसाय के रास्ते खोलेंगे। उन्होंने कहा कि वह इसके हक में है कि जिस तरह सिक्किम में ट्रेडिंग प्वाइंट खोले गए हैं, उसी तरह लद्दाख में भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लद्दाख माउंटेनियरिंग, ट्रैकिंग और रिवर राफ्टिंग के लिए एक अच्छा स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि जब प्रधानमंत्री जम्मू कश्मीर का अगला दौरा करें तो वह लद्दाख जरूर आएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मांग की है कि वह श्रीनगर, जम्मू और दिल्ली से लेह के लिए रोजाना उड़ानें चलाएं और साथ ही जो हवाई किराए हैं, उनमें जो बढ़ोत्तरी की जाती है, उस पर भी ध्यान दें। मुफ्ती ने कहा कि वह लेह-मानसरोवर यात्रा मार्ग को खोलने को लेकर केंद्रीय सरकार से बात करेंगे।


इससे पूर्व मु यमंत्री द्वारा आदुनिक सुविधाओं वाले टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर का भी उद्घाटन किया।इस अवसर पर राजस्व मंत्री जावेद मुस्तफा मीर, शिक्षा मंत्री नईम अ तर, एमपी थुस्प्टन चेवांग, एमएलए नोब्रा देल्दान नमगियाल, प्रिंसिपल सेक्ट्री बीआर शर्मा, कमिश्नर सेक्ट्री पर्यटन विभाग शैलेंदर कुमार, डीसी लेह सौगत बिस्वास के इलावा अन्य कईं हस्तियां मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed