{"_id":"d4ba57d3112372a8b98c4beb027b6fd2","slug":"mr-group-chief-accepted-invitation-of-drabu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआर ग्रुप के चीफ आएंगे जम्मू कश्मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआर ग्रुप के चीफ आएंगे जम्मू कश्मीर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई के प्रतिष्ठित एमआर ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन मोहम्मद अल अब्बार जल्द ही जम्मू कश्मीर में आएंगे और यहां निवेश की संभावनाओं को तलाशेंगे।
विज्ञापन
यूएई में अरब-इंडिया इकोनामिक फोरम में भाग लेने गए वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू ने उनसे मुलाकात की और उन्हें जम्मू कश्मीर आने का निमंत्रण दिया। अल अब्बार ने डा. द्राबू के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि वह जल्द आएंगे।
विज्ञापन
फोरम के प्रतिनिधियों से मिलने के दौरान ही डा. द्राबू ने अल अब्बार को बताया कि रियासती सरकार हैंडीक्राफ्ट, एग्रीकल्चर, हार्टीकल्चर, एजूकेशन, पावर जैसे क्षेत्रों में स्पेशल इकोनामिक जोन स्थापित करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार प्रमुख क्षेत्रों में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत निवेश को प्रोत्साहन देने पर विचार कर रही है। दुबई को निवेशकों को उन्होंने पर्यटन, मेहमाननवाजी और रियल इस्टेट में संभावनाएं तलाशने का आमंत्रण दिया है। एमआर ग्रुप दुबई की प्रतिष्ठित रियल इस्टेट फर्म है, जिसकी स्थापना 1997 में मोहम्मद अल अब्बार ने की थी।