फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mp jitendra singh flagged dmu train udhampur to pathankot

जम्मू: अब पठानकोट तक चलेगी डीएमयू ट्रेन, जितेंद्र सिंह ने दिखाई झंडी, सप्ताह में चलेगी पांच दिन

Sun, 10 Feb 2019 04:48 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 10 Feb 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
mp jitendra singh flagged dmu train udhampur to pathankot
- फोटो : अमर उजाला
उधमपुर-जम्मू के बीच चलने वाली डीजल मल्टीपल यूनिट (डीएमयू) ट्रेन का विस्तार पठानकोट तक कर दिया गया है। पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को इस झंडी दिखाकर पठानकोट के लिए रवाना किया। हालांकि, यह ट्रेन शनिवार और रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन चलेगी।
विज्ञापन


निर्धारित दिनों में यह ट्रेन सुबह 9:50 बजे पर जम्मू से रवाना होगी, जो दोपहर 12:50 बजे पठानकोट पहुुंचेगी। वहीं पठानकोट दोपहर 2:30 बजे चलकर शाम 5:20 बजे जम्मू पहुंचेगी।
विज्ञापन


ट्रेन को रवाना करने के मौके पर जितेंद्र सिंह ने कहा कि पठानकोट तक विस्तार करने की लोगों की मांग थी। इसे पूरा कर दिया गया है। कार्यक्रम में नगर निगम की डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम विवेक कुमार, जम्मू रेलवे स्टेशन डीआरएम रमणीक सिंह आदि रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर रुकेगी
उधमपुर से आने के बाद डीएमयू ट्रेन जम्मू, बाड़ी ब्राह्मणा, विजयपुर, सांबा, घग्वाल, हीरानगर, चकदयाल, बुद्धि, कठुआ, माधवपुर पंजाब, सुजानपुर बरौली से होते हुए पठानकोट पहुंचेगी। वापसी में भी यह ठहराव होंगे।

डीआरएम ने लिया स्टेशन का जायजा
डीआरएम विवेक कुमार ने रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म के पास बन रहे टायलेट कांपलेक्स का भी निरीक्षण किया। प्लेटफार्म पर यात्रियों की सुविधाएं भी जांची। उन्होंने कहा कि टेंडरिंग की प्रक्रिया होने के बाद शौचालयों को पे एंड यूज प्रणाली से चलाया जाएगा।
 
पठानकोट तक विस्तार पर जताई खुशी
उधमपुर-जम्मू डीएमयू ट्रेन का पठानकोट तक विस्तार करने पर रेल कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त की है। एनआरएमयू जम्मू शाखा के सचिव शैम्बर सिंह ने कहा कि ट्रेन के विस्तार यात्रियों के साथ रेल कर्मियों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed