{"_id":"9597d2a5e2fca019bba3bb311d1ece6a","slug":"mp-defeated-jammu-kashmir-in-ranji-trophy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्राफी-जेएंडके की एक पारी से हार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी ट्राफी-जेएंडके की एक पारी से हार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 31 Jan 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होलकार क्रिकेट स्टेडियम इंदौर में ग्रुप ए में जेएंडके को एक पारी से हार का सामना करना पड़ा। मध्य प्रदेश की नपी-तुली गेंदबाजी के आगे जेएंडके का कोई भी बल्लेबाज पिच पर ज्यादा देर टिक नहीं पाया। मध्य प्रदेश की पहली पारी के 371 रनों के जवाब में जेएंडके के बल्लेबाज दो पारियों में 274 रन ही जुटा पाए।
विज्ञापन
इस चार दिवसीय मुकाबले में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर तीन दिन में ही जीत अपनी तरफ खींच ली। इस जीत के साथ मध्य प्रदेश की झोली में सात अंक आए, जबकि जेएंडके शून्य के साथ अपने आठ मुकाबलों में सिर्फ बारह अंक ही बटोर पाया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश ने पहली पारी में 126.2 ओवर में 34 अतिरिक्त रनों की मदद से 371 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज जालाज एस एक्सेना ने सर्वाधिक 89 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया। इसके अलावा एनवी उजहा ने 85, डी बुंदेला ने 79 और पीएम दाते ने नाबाद 56 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
इसके जवाब में जेएंडके के बल्लेबाज पहली पारी में 177 रन ही जुटा पाए। टीम के पहले तीन बल्लेबाज 18 रन पर ही पवेलियन लौट गए थे। मध्यक्रम में उतरे एपी सिंह ने एक छोर को संभालते हुए नौ चौकों और एक छक्के से सर्वाधिक 64 रनों की पारी खेली, लेकिन अन्य कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका।
आईडी सिंह ने 26, बंदीप सिंह ने 33, आसिफ खान ने 11 रनों का योगदान दिया। फालोआन का सामना करने वाले जेएंडके के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी कमाल नहीं दिखा पाए और 97 रनों पर लुढ़क गए।
टीम की हालत यह थी कि मध्यक्रम में छह विकेट मात्र 14 रन पर ही गिर गए। सलामी बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए। इस सीजन में जेएंडके को ग्रुप ए में मुंबई पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद मध्यप्रदेश के अलावा कर्नाटक और तमिलनाडु से हार देखनी पड़ी।