फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MoU for five MW solar power project in Zanskar in Ladakh

लद्दाख: जंस्कार में पांच मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना का एमओयू, दुरूह भौगोलिक परिस्थितियों में सीईएसएल करेगी काम

Sun, 06 Jun 2021 01:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/लेह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/लेह Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 06 Jun 2021 01:06 PM IST
सार

लद्दाख प्रशासन सोलर इनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) और नेशनल थर्मल पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसीएल) के साथ मिलकर भी काम कर रहा है।

विज्ञापन
MoU for five MW solar power project in Zanskar in Ladakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लद्दाख के जंस्कार में पांच मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्रोजेक्ट बनेगा। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल ने इस सौर ऊर्जा परियोजना के लिए शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर कनवरजेंस इनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) के साथ एमओयू किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर मौजूद उप-राज्यपाल आरके माथुर ने कहा कि प्रदेश को कार्बन न्यूट्रल बनाने की दिशा में यह परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी। जंस्कार की दुरूह भौगोलिक परिस्थितियों में सीईएसएल ने सौर ऊर्जा परियोजना पर काम करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि लद्दाख में सोलर, विंड, हाइड्रो और जियोथर्मल जैसी नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत हैं।
विज्ञापन


लातू गांव जैसे और बनें मॉडल
कारगिल के लातू गांव का जिक्र करते हुए उप-राज्यपाल ने कहा कि गांव में सौर ऊर्जा परियोजना का इस्तेमाल पीने और सिंचाई के पानी की आपूर्ति के लिए किया जा रहा है। ऐसे मॉडल अन्य गांवों में भी तैयार करने का प्रयास किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चार साल की बच्ची की मौत: अफसरों पर बरसे फारूक अब्दुल्ला, इस घटना ने घाटी को झकझोर दिया    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed