फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mother's side alleges, Parveen has been murdered

Jammu News: मायका पक्ष का आरोप, परवीन की हुई है हत्या

विज्ञापन
Mother's side alleges, Parveen has been murdered
मृतक रीना की फाइल फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। झज्जर कोटली थानाक्षेत्र में फंदा लगा कर महिला के खुदकुशी करने के मामले में मायकापक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, मृतक महिला के पति, उसके भाई और भाभी पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। छह जून को झज्जर कोटली के किशनपुर में एक निजी स्कूल की शिक्षक परवीन कुमारी उर्फ रीना का शव घर में मिला था। रीना का पति हंस राज सरकारी शिक्षक है।

रीना के पिता नरवाल निवासी बोध राज ने बताया कि 12 साल पहले रीना की शादी हुई थी, जिसके बाद से ही लगातार उसको प्रताड़ित किया जाता रहा था। अकसर उसे मायके में आने से रोका जाता था। हमें सिर्फ इतना पता है कि छह जून वह अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी। उसके जेठ मोहन लाल और भाभी शारदा देवी ने उसे फंद से नीचे उतारा था, तब उसका पति काॅलेज में था। पुलिस को बिना सूचित किए फंदे से उतारा गया। हमें यह बताया गया कि उसने खुदकुशी की है। रीना के भाई नीरज कुमार ने बताया कि बहन ने खुदकुशी नहीं की है बल्कि हत्या की गई है। इसका जिम्मेदार उसका पति, भाई और भाभी हैं। लिहाजा इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed