नदी पार करते मां-बेटे को बहा ले गई तवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पहले बाढ़ के दौरान लोगों की जान की दुश्मन बनी तवी नदी फिर लोगों की जान लेने लगी है। बुधवार को डूडू चौकी के अंतर्गत तवी को पार करते मां बेटे नदी की लहरों में समा गए।
मां बेटे की खूब तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। देर शाम तक लोग उनकी तलाश में लगे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका था। वहीं हादसे में एक छात्र भी घायल हो गया। जिसे पीएचसी में उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर के करीब तीन बजे के करीब पचोंड गांव निवासी स्कूल टीचर संतोष कुमारी पत्नी बिट्टू अपने चार वर्षीय बेटे के साथ स्कूल से वापस लौट रही थी।
दोनों को बचाने के चक्कर में छात्र भी हुआ घायल
इसी दौरान नदी के अस्थाई पुल को पार करने के दौरान मां बेटे दोनों नदी की चपेट में आकर बहने लगे। महिला ने शोर मचाया, लेकिन उनकी चींख लहरों में ही दबकर रह गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने अपने बेटे को कमर से बांध हुआ था।
इसी दौरान पानी का बहाव तेज होने के चलते महिला को चक्कर आ गया, जिससे मां बेटे दोनों तवी में बह गए। दूसरी ओर उन्हें बहता देख 11वीं के छात्र कुलदीप ने उन्हें बचाने का प्रयास लेकिन वह सफल नहीं हो सका।
इसके चक्कर में वह भी घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद चिनैनी के लिए भेज दिया गया। दूसरी ओर देर शाम तक तवी में डूबे मां बेटे की तलाश की जा रही थी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।