{"_id":"169c5a2ade33ad2142da8daa8299cb76","slug":"most-successful-government-till-now-said-mufti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह अब तक की सबसे असफल सरकार: महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह अब तक की सबसे असफल सरकार: महबूबा
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 16 Aug 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने उमर सरकार को अब तक की सबसे असफल सरकार करार दिया है। मुफ्ती ने कहा कि मौजूदा सरकार सभी मोर्चों पर असफल रही है। मुफ्ती ने कहा, अगामी विधानसभा चुनाव में उमर सरकार की हार निश्चित है। वह श्रीनगर में आयोजित एक कार्र्यकम में बोल रहीं थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उमर सरकार गलत नीतियों के बोझ तले दब चुकी है और अब उसका उभर पाना कठिन हो गया है। उसकी नीतियां जन विरोधी साबित हुई हैं जिसके चलते वर्तमान सरकार जनता में अपना विश्वास खो चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि इस सरकार के अब गिने चुने दिन रह गए हैं। लोकसभा चुनाव की तरह ही उसका विधानसभा चुनाव में सफाया होने वाला है।
लोगों ने उमर को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है और इस समय राज्य में नेकां विरोधी हवा चल रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की नजरें पीडीपी की तरफ लगी हुई हैं।
विज्ञापन