{"_id":"575284874f1c1b7705109126","slug":"most-capable-officers-on-election-duty-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग उपचुनाव में सबसे काबिल अफसरों को दी गई चुनाव में ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग उपचुनाव में सबसे काबिल अफसरों को दी गई चुनाव में ड्यूटी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 04 Jun 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
डीसी आफिस में नामांकन करतीं महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतनाग विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तैयारियों को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों ने श्रृंखलाबद्ध बैठकें कर चुनावी तैयारियों से जुड़ी हिदायतें जारी कीं।
विज्ञापन
सेक्टोरल और नोडल अफसराें को निर्देश देते हुए पर्यवेक्षकों ने आदर्श आचार संहिता के पालन पर जोर दिया। उन्होंने कहा भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश सर्वोपरि हैं जिसका हर हाल में पालन सुनिश्चित करना होगा। जिस भी स्तर पर अफसर और मुलाजिमों को नियुक्ति की गई है वह सजग रहें। आचार संहिता उल्लंघन की छोटी से छोटी घटना को भी तुरंत रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पर्यवेक्षकों को बताया कि चुनावी ड्यूटी में सबसे काबिल और साफ छवि वाले अफसरों को तैनात किया गया है। इस बीच अनंतनाग विधानसभा क्षेत्र-40 के लिए शिकायत सेल स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी अनंतनाग कार्यालय में स्थापित किए गए सेल में शिकायतों को टोल फ्री नंबर 18001807054, 01932-222291 और फैक्स 01932-223164 पर दर्ज करवाया जा सकता है। नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों में जीएल मीणा, नित्या सुंदर त्रिवेदी, जय नारायण सिंह शामिल हैं। इस बीच उपचुनाव के लिए तैनात किए गए मुलाजिमों को पहले चरण का प्रशिक्षण भी दिया गया है।