फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MOS Nityanand Rai said in lok sabha 30 thousands people recruited in public sector by Jammu Kashmir administration since 2019

जम्मू-कश्मीर: 2019 से अब तक करीब 30 हजार लोगों को मिलीं नौकरियां, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने लोकसभा में बताया

Tue, 19 Jul 2022 04:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 19 Jul 2022 04:01 PM IST
सार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह भी कहा कि अगस्त 2019 से जून 2022 तक स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से 5.2 लाख लोगों के लिए रोजगार सृजित होने का अनुमान है।

विज्ञापन
MOS Nityanand Rai said in lok sabha 30 thousands people recruited in public sector by Jammu Kashmir administration since 2019
JAMMU KASHMIR MAP - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 2019 से अब तक करीब 30,000 लोगों को सार्वजनिक क्षेत्र में भर्ती किया है। मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में जानकारी दी।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह भी कहा कि अगस्त 2019 से जून 2022 तक स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से 5.2 लाख लोगों के लिए रोजगार सृजित होने का अनुमान है। उन्होंने एक लिखित प्रश्न के जवाब में कहा, 'जम्मू-कश्मीर सरकार ने वर्ष 2019 से सार्वजनिक क्षेत्र में कुल 29,806 भर्तियां की हैं।'
विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को 5 अगस्त, 2019 को समाप्त कर दिया गया था और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया गया था। वर्ष 2018 जम्मू-कश्मीर से केंद्रीय शासन के अधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed