{"_id":"63a33c1aa162563e6958505c","slug":"mortar-explodes-in-kanara-area-of-nowshera-sector-person-injured-while-grazing-cattle","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: नौशेरा सेक्टर के कणारा इलाके में मोर्टार फटा, पशुओं को चराने गया व्यक्ति जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: नौशेरा सेक्टर के कणारा इलाके में मोर्टार फटा, पशुओं को चराने गया व्यक्ति जख्मी
Wed, 21 Dec 2022 10:32 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नाेशेरा
अमर उजाला नेटवर्क, नाेशेरा
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 21 Dec 2022 10:32 PM IST
सार
राजोरी निवासी हरबंस सिंह सुबह पशुओं को लेकर चराने गय था। इस दौरान उसे किनारे पर एक पुराना शेल मिला, जिसे छूते ही वह फट गया। उसके पैर और चेहरे पर चोट आई।
विज्ञापन
मोर्टार शेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर के कणारा इलाके में बुधवार को पुराना मोर्टार शेल फटने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जीएमसी राजोरी में भर्ती किया गया है। हरबंस सिंह सुबह पशुओं को लेकर नाले किनारे चराने गया था।
विज्ञापन
उसे किनारे पर एक पुराना शेल मिला, जिसे छूते ही वह फट गया। उसके पैर और चेहरे पर चोट आई। स्थानीय लोग उसे बेहोशी की अवस्था में के सेना स्वास्थ्य सब सेंटर ले आए।
विज्ञापन
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेना के 150 जनरल अस्पताल में भर्ती किया गया। उपचार करने के बाद उसे जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया।
जीएमसी के डॉक्टर ने बताया कि उसकी हालत में सुधार है, और खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।