फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   more than two thousand gun licenses files pending in jammu kashmir

दो हजार से ज्यादा गन लाइसेंस की फाइलें पेंडिंग

Sun, 21 Jun 2015 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 21 Jun 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
more than two thousand gun licenses files pending in jammu kashmir

जिला उपायुक्त कार्यालय में गन लाइसेंस लेने वालों की भीड़ जुट रही है। दूसरे राज्यों से लोग भी गन लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं। यही नहीं, जम्मू में एकाध किसी पर व्यक्तिगत रूप से अगर हमला हो जा रहा है तो वे लोग ऐसे में लाइसेंस वाले हथियार की जरूरत महसूस कर रहे हैं और डीसी कार्यालय में पहुंच कर आवेदन कर रहे हैं, जबकि गन लाइसेंस लेने की ठोस वजहें पूछी जा रही हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा गन लाइसेंस रिन्यू और ट्रांसफर करवाने के मामले भी उपायुक्त कार्यालय में पहुंच रहे हैं। जिला उपायुक्त कार्यालय में दो हजार से ज्यादा गन लाइसेंस के लिए आवेदन पहुंच चुके हैं, जिन पर अभी विचार-विमर्श किया जाना है। कार्यालय में बाहरी राज्यों के कुछ लोग भी पहुंच रहे हैं वैसे तो वे बेल्ट फोर्स के लोग हैं, लेकिन जम्मू कार्यालय से कुछ लोग लाइसेंस दिए जा चुके हैं तो उनके आधार पर वे भी लाइसेंस की मांग कर रहे हैं। इसमें थोड़ा असमंजस बना हुआ है।
विज्ञापन


कुछ मामलों में स्थानीय लोगों द्वारा आवेदन किए गए हैं कारण पूछने पर उन्होंने खुद पर हमले होने की बात बताई है। इसके अलावा बहुत सारे लोग ऐसे पहुंच रहे हैं, जिनके लाइसेंस पहले के बने हैं, लेकिन अब उनकी उम्र हथियार उठाने की नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में वे उसी गन लाइसेंस को अपने वारिसों के नाम कर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें परिवार के अन्य भाई-बहनों से एनओसी लाकर देने को कहा जा रहा है, जिसमें यह लिखवाने की राय दी जा रही है कि पिता का लाइसेंस किसी एक विशेष के नाम कर देने पर बाकी सदस्यों को कोई आपत्ति नहीं है।


जिला उपायुक्त सिमरनदीप सिंह के मुताबिक गन लाइसेंस रिन्यू किए जा रहे हैं, नए लाइसेंस जारी करना इतना आसान नहीं है। उचित और बहुत ठोस कारण बताने वालों के मामले ही पुलिस वैरीफिकेशन के लिए भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed