{"_id":"596e31a64f1c1be2618b4670","slug":"more-than-two-hundred-children-were-stucked-in-pak-shelling-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"..जब पाकिस्तानी गोलाबारी के बीच 10 घंटे फंसे रहे दो स्कूलों के 217 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..जब पाकिस्तानी गोलाबारी के बीच 10 घंटे फंसे रहे दो स्कूलों के 217 बच्चे
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
गोलाबारी के बीच फंसे रहे बच्चे
- फोटो : Amar Ujala
पाक फायरिंग में जिले की नौशेरा सब डिवीजन में एलओसी से सटे दो स्कूलों के 217 बच्चे 10 घंटे तक फंसे रहे। 15 शिक्षक भी स्कूल में ही बंद रहे। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को भारी गोलाबारी कर स्कूल के बच्चों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
डीसी राजोरी डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी के अनुसार भवानी स्कूल में 150 बच्चे व सैर स्कूल में 55 बच्चे करीब दस घंटे तक पाक गोलाबारी के चलते स्कूल के बंद कमरों में ही बंदी बने रहे। घंटों बाद जब फायरिंग थोड़ी कम हुई तो बच्चों को स्कूलों से निकालना शुरू किया गया।
विज्ञापन
रेसक्यू टीम ने सभी 217 बच्चों व 15 शिक्षकों को सुरक्षित निकाला। डीसी के अनुसार 150 बच्चों को नौश्ेारा स्थित बनाए गए राहत शिविरों में भेजा गया है, जबकि अन्य बच्चों को उनके परिवार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन