{"_id":"65f612baed077be197004994","slug":"more-than-three-hundred-containers-kept-across-the-city-will-be-removed-jammu-news-c-10-jam1008-323052-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शहरभर में रखे तीन सौ से ज्यादा कंटेनर हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शहरभर में रखे तीन सौ से ज्यादा कंटेनर हटेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपास कचरा फेंकने की वजह से साफ-सफाई में आ रही दिक्कत, निगम की रैंकिंग भी लुढ़क रही
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। इस माह से शहरभर में रखे गए तीन सौ से ज्यादा कंटेनरों को हटाने की तैयारी है, क्योंकि इनके आसपास कचरा फेंका जा रहा है। इससे कचरा ठिकाने लगाना मुश्किल हो रहा है। इनको हटाने के बाद उक्त स्थान को साफ सुथरा बनाया जाएगा। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए भी अभियान शुरू किया जाएगा।
इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण परिणाम में नगर निगम की रैंकिंग लुढ़क गई थी। अब फिर से दहाई के अंकों तक रैंकिंग पहुंचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। पहले डंपिंग साइट को हटाने पर फैसला लिया गया। वहीं अब कंटेनर हटाने की तैयारी है। हर साल रैंकिंग लुढ़कने का कारण सफाई रहता है। मोहल्लों में लोगों की सुविधा के लिए ऑटो सुविधा दी गई है। इसके बावजूद कचरा खुले में फेंका जा रहा है। लोगों को कचरा आटो में ही डालना होगा।
कोट
कंटेनरों को हटाया जाएगा। 300 से ज्यादा कंटेनर रखे गए हैं। इससे सफाई करने में आसानी होगी। लोग कचरा आटो में ही डालें।
- डॉ. विनोद शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम