{"_id":"612a900f8ebc3e79ed5f6a6b","slug":"more-than-seven-and-a-half-lakh-school-children-will-get-money-for-uniform-in-jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu242508979","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े सात लाख से अधिक स्कूली बच्चों को यूनिफार्म के लिए मिलेगा पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े सात लाख से अधिक स्कूली बच्चों को यूनिफार्म के लिए मिलेगा पैसा
विज्ञापन
जम्मू। पहली से आठवीं तक के साढ़े सात लाख से अधिक स्कूली बच्चों को स्कूल यूनिफार्म खरीदने के लिए पैसा दिया जाएगा। समग्र शिक्षा विभाग बच्चों के बैंक खाते में पैसा भेजेगा। इसके लिए 45 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। पात्र छात्रों के बैंक खाते में छह सौ रुपये डाले जाएंगे।
समग्र शिक्षा विभाग के पास 12 जिलों से पात्र छात्रों का डाटा पहुंचा है, शेष जिलों से डाटा मिलते ही पैसा डीबीटी किया जाएगा। समग्र शिक्षा विभाग पहली से आठवीं तक की सभी वर्ग की लड़कियों, एससी, एसटी और बीपीएल परिवार के सिर्फ लड़कों को स्कूली यूनिफार्म के लिए पैसा देगा। यूनिफार्म में लड़कों को पैंट और शर्ट, जबकि लड़कियों को सलवार/ स्कर्ट और कुर्ते के लिए पैसा दिया जाएगा। पहले बच्चों को स्कूलों में यूनिफार्म दी जाती थी, लेकिन इस बार स्कूल बंद हैं ऐसे में विभाग ने बच्चों के बैंक खाते में पैसा डालने का फैसला लिया है। समग्र शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों से पात्र बच्चों की संख्या और बैंक खाते का ब्योरा मांगा है, जिसमें अभी तक 12 जिलों से डाटा मिला है। बच्चों को यूनिफार्म के दो सेट मिलेंगे।
--
सभी जिलों से पात्र छात्रों का ब्योरा मांगा गया है। अभी तक 12 जिलों से डाटा मिला है, तीन से चार दिनों में बच्चों के खाते में पैसा डालने का काम शुरू हो जाएगा। हर बच्चे को यूनिफार्म के लिए 600 रुपये मिलेगा।
विज्ञापन
-दीप राज, निदेशक, समग्र शिक्षा विभाग