फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   More than 42 thousand corona tests are being conducted daily in the state

प्रदेश में रोज हो रहे 42 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
More than 42 thousand corona tests are being conducted daily in the state
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना टेस्टिंग को बढ़ावा दिया गया है। प्रदेश में दैनिक आधार पर टेस्टिंग की क्षमता को बढ़ाकर 40 से 42 हजार तक करने का दावा किया गया है। इसमें 10 हजार आरटीपीसीआर करने का लक्ष्य दिया गया है। हालांकि, प्रदेश के कई जिलों में प्रति मिलियन आबादी के हिसाब से निम्न स्तर पर टेस्टिंग हो रही है।
विज्ञापन

एक सर्वे के मुताबिक पिछले सात दिन में 11 अप्रैल तक के आकलन में सांबा में प्रति मिलियन आबादी पर सबसे कम टेस्टिंग हो रही है। यहां यह आंकड़ा 393 है, यानी टेस्टिंग कम होने से संक्रमण भी कम ही पकड़ में आ रहा है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू के अनुसार टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा निम्न स्तर के टेस्टिंग जिलों को भी टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। किश्तवाड़ में 638 और शोपियां में यह आंकड़ा 507 रहा है। स्वास्थ्य विभाग को ऐसे सभी जिलों में टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

25694 लोगों को लगा कोरोना का टीका
जम्मू। प्रदेश में मंगलवार को 25 हजार 694 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई। इसमें जम्मू संभाग में 15585 और कश्मीर में 10109 लोगों को वैक्सीन दी गई। जम्मू में 32 हेल्थ केयर वर्कर्स, 408 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 5862 सिटीजन (45 आयु से अधिक) लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई। जिला जम्मू में अब तक 29758 हेल्थ केयर वर्कर्स, 67148 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 196710 सिटीजन को वैक्सीन दी जा चुकी है। अब तक जम्मू कश्मीर में 1439589 लोगों को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी है, जिसमें जम्मू संभाग में 746225 और कश्मीर में 693364 लोगों को वैक्सीन दी गई है। प्रदेश में संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी के साथ रिकवरी दर में गिरावट आई है। मार्च में यह दर 97 फीसदी तक थी जो घटकर 92 फीसदी पर पहुंच गई है। परिवार कल्याण विभाग जम्मू कश्मीर के निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान के अनुसार विभाग के पास दो लाख वैक्सीन की डोज उपलब्ध है। जिसमें कुछ नई वैक्सीन की खेप भी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed