फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   More than 250 private schools are running without recognition

बिना मान्यता के चल रहे हैं 250 से ज्यादा निजी स्कूल

Sun, 14 Feb 2016 09:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 14 Feb 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
More than 250 private schools are running without recognition

जम्मू जिले में अभी भी 250 से ज्यादा निजी स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं। अभी तक यह स्कूल मान्यता हासिल करने की प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाए हैं, जबकि दो महीने के बाद नया शिक्षा सत्र शुरू होने वाला हैं।

विज्ञापन


अगर इन स्कूलों को मान्यता नहीं मिलती है तो इनमें शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

शिक्षा विभाग की तरफ से जम्मू जिले में चल रहे निजी स्कूलों की एक सूची जारी की गई है। जिसमें 936 निजी स्कूलों के नाम हैं, जो कि जम्मू जिले में चल रहे हैं। इस सूची में 250 से ज्यादा ऐसे निजी स्कूल हैं, जिनको अभी तक शिक्षा विभाग ने मान्यता नहीं दी है।
विज्ञापन


निजी स्कूलों की मान्यता को बढ़ाने के लिए पिछले दिनों शिक्षा विभाग ने एक कमेटी का गठन किया था, जिसके हर स्कूल में जाकर निरीक्षण करना था कि क्या यह निजी स्कूल नियमों का पालन करके चल रहे हैं कि नहीं, लेकिन 250 स्कूल अभी तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ एजूकेशन अफसर जम्मू जेके सूदन ने बताया कि कई बार सूचित करने के बाद भी यह स्कूल नियमों के अनुसार विद्यार्थियों को सुविधाएं प्रदान नहीं कर रहे हैं। इसलिए इनको मान्यता नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed