फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   more than 200 people arresed in srinagar

पीएम के दौरे से पहले विधायक सहित 200 से अधिक हिरासत में

Thu, 05 Nov 2015 09:42 AM IST
Updated Thu, 05 Nov 2015 09:42 AM IST
विज्ञापन
more than 200 people arresed in srinagar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सात नवंबर को होने वाली रैली के दिन अलगाववादियों के मिलियन मार्च को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने बुधवार को कई जगहों पर छापामारी कर 200 से ज्यादा अलगाववादियों को एहतियातन हिरासत में ले लिया। इनमें प्रमुख अलगाववादी नेताओं के अलावा विधायक इंजीनियर रशीद भी शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें निर्देश हैं कि कोई भी अलगाववादी बाहर न रहे जिससे अमन और कानून व्यवस्था को खतरा हो। उन्होंने बताया कि पुलिस तथा प्रशासन किसी भी हालत में मिलियन मार्च को आयोजित नहीं होने देगा।
विज्ञापन


उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी जो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इसका प्रचार कर रहे हैं। अलगाववादी नेता हिलाल वार द्वारा बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की जानी थी, लेकिन, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलगाववादियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर

more than 200 people arresed in srinagar

विधायक रशीद को भी एहतियातन हिरासत में लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रशीद कुपवाड़ा से श्रीनगर की ओर लौट रहे थे, इसी दौरान वतरगाम के पास पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।


मोदी की रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अलगाववादियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आल पार्टीज हुर्रियत कांफ्रेंस की ओर से बुधवार को बुलाई गई बैठक में सात नवंबर को होने वाले मिलियन मार्च की तैयारियों का जायजा लिया गया।

इस संबंध में भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की गई। बैठक में हर जिले के लिए एक टीम गठित की गई जो संबंधित जिले में रहेगी। ये टीम मिलियन मार्च की तैयारियों की निगरानी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed