फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   More than 100 terrorists target in infiltration From pakistan LOC in jammu kashmir

सेना के सख्त प्रहार से बौखलाए आतंकी संगठन, 100 से अधिक आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में

Thu, 01 Aug 2019 06:16 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 01 Aug 2019 06:16 PM IST
सार

  • घुसपैठ की फिराक में बुधवार को मारे गए थे तीन पाकिस्तानी आतंकी 
  • पाकिस्तानी सेना घुसपैठ कर रहे आतंकियों को दे रही है कवर फायर

विज्ञापन
More than 100 terrorists target in infiltration From pakistan LOC in jammu kashmir
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

आतंकवाद के खिलाफ मोदी की सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति और सेना के ऑपरेशन ऑलआउट ने आतंकी संगठनों की जड़ें हिला दी है। घाटी में छिपे आतंकियों को सेना एक के बाद एक मौत के घाट उतार रही है। इसी से बौखलाए आतंकी संगठन बड़ी वारदात को अंजाम देने की जुगत में हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के लिए एलओसी के पास 100 से अधिक आतंकियों को तैयार कर लिया है और उनकी घुसपैठ कराने की फिराक में है। माना जा रहा है कि भारतीय सेना की लगातार कार्रवाई के बाद आतंकी संगठन को खुद की जमीन हिलती दिख रही है।
विज्ञापन


साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों का बदला लेने के लिए आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान की सेना भारत के नागरिकों के साथ-साथ रक्षा अधिकारियों और सुरक्षा ठिकानों पर आतंकी हमलों की योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गोलाबारी की आड़ में गुरेज सेक्टर में घुसपैठ कर रहे तीन आतंकी ढेर 

उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर के बगतूर इलाके में बुधवार को सेना की पंथ पोस्ट पर पाकिस्तानी सेना की ओर से फायरिंग की गई। पाकिस्तानी सेना द्वारा शाम करीब 6:15 बजे मोर्टार दागे गए। गोलाबारी आधा घंटा तक चलती रही। सेना के जवानों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया। सूत्रों का कहना है कि फायरिंग की आड़ में आतंकियों के एक ग्रुप द्वारा घुसपैठ करने की कोशिश की गई जिसे वहां तैनात 36 आरआर के सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया। इस दौरान हुई भीषण मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed