{"_id":"4faf8f11efb6943f8c51bd2c7134c277","slug":"more-rain-expected-in-24hrs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले चौबीस घंटों में होगी झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले चौबीस घंटों में होगी झमाझम बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 10 Jul 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के साथ घाटी में बारिश से पारा गिर गया है, लेकिन उमस ने पीछा नहीं छोड़ा है। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में बारिश से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी, लेकिन लद्दाख में मौसम साफ रहेगा। श्रीनगर में बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे शुक्रवार दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री लुढ़क कर 25.0 डिग्री सेल्सियस आ गया।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री गिरावट के साथ 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां चौबीस घंटों में 20.7 मिलीमीटर बारिश हुई। पहलगाम में 17.0 मिलीमीटर बारिश के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 18.7 सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में 31.3 और कारगिल में 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
काजीगुंड में सामान्य से पांच डिग्री कम 23.2, कुपवाड़ा में छह डिग्री कम 23.8, कुकरनाग में पांच डिग्री कम 22.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। जम्मू में पिछले चौबीस घंटों में 81.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 30.1 और न्यूनतम तापमान चार डिग्री कम 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 85 रहा।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में चौबीस घंटों में 15.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत में 42.6 मिलीमीटर बारिश के साथ मौसम ठंडा हो गया है। यहां अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में 30.1 और भद्रवाह में 25.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार 12 जुलाई से मौसम में थोड़ा सुधार होगा, लेकिन इस दिन भी जम्मू और कश्मीर के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके आगे 15 जुलाई तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।