फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   more problems in GMC

जीमएसी में अव्यवस्था पर खोल दिया मोर्चा

Wed, 06 Aug 2014 01:11 AM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
more problems in GMC

डोगरा फ्रंट और शिव सेना जम्मू-कश्मीर के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जीएमसी के मैकेनिकल विंग के एक्सईएन का घेराव कर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल के नए इमरजेंसी ब्लाक की लिफ्ट पिछले डेढ़ माह से खराब है।

विज्ञापन


इमरजेंसी में रैंप की सुविधा भी न होने से मरीजों को ऊपर और नीचे लाने में दिक्कत झेलनी पड़ रही है, लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। इस बीच, प्रिंसिपल डा. घनश्याम देव गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र लिफ्ट को दोबारा चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


फ्रंट के प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि इमरजेंसी जैसे महत्वपूर्ण यूनिट में लिफ्ट और रैंप की सुविधा न होना व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े करता है। इस इमरजेंसी में सबसे पहले संभाग भर से मरीज पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिफ्ट ठप होने से मरीज हो रहे परेशान

more problems in GMC

इमरजेंसी के पहले फ्लोर पर इमरजेंसी वार्ड, दूसरे पर आईसीयू और तीसरे पर आपरेशन थियेटर चल रहे हैं। मरीजों को इलाज के लिए ऊपर नीचे लाने में स्ट्रेचर पर डालकर सीढि़यों से लाना पड़ रहा है।

यही नहीं, अगर किसी मरीज की मौत हो जाती है तो उसके शव को भी लिफ्ट के बजाय सीढि़यों से नीचे उठाकर लाना पड़ता है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से मांग की कि सभी अव्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त बनाया जाए। प्रदर्शन में तरसेम, बिरबल, सोनू, राकेश, संदीप, राज सिंह, राज कुमार, सुरेंद्र, गीता आदि शामिल रहे।

जीएमसी के अधीक्षक डा. रविंद्र रतनपाल का कहना है कि एक्सपायरी इंजेक्शन के मामले में तीन सदस्यीय कमेटी शीघ्र अपनी रिपोर्ट दे देगी, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed