फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   monitor situation in kashmir by drone

ईद पर कश्मीर घाटी में माहौल बिगड़ सकते हैं उपद्रवी, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

Mon, 12 Sep 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 12 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
monitor situation in kashmir by drone
ड्रोन - फोटो : Demo Pic.
घाटी में तनावपूर्ण माहौल के बीच सरकार ने 72 घंटे के लिए मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


घाटी में केवल बीएसएनएल पोस्ट पेड सेवा ही चलेगी। मोबाइल इंटरनेट पर घाटी में पहले से ही प्रतिबंध लागू है। अब ब्राडबैंड भी बंद कर दिया गया है।

कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। घाटी भर में हालात पर नजर रखने को ड्रोन कैमरों की मदद ली जाएगी। हेलीकाप्टर से भी निगरानी होगी।

पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा कुमार ने बताया कि फिलहाल कुछ संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर पाबंदियां लगाईं गईं हैं। कर्फ्यू कहीं भी लागू नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि हालात के मद्देनजर अगर जरूरत पड़ी तो कुछेक इलाकों में कर्फ्यू लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

अलगाववादियों ने किया UNO चलो मार्च का आह्वान

monitor situation in kashmir by drone
घाटी में कर्फ्यू जारी - फोटो : PTI
मंडलायुक्त बसीर अहमद खान ने कहा है कि हड़ताल तथा अलगाववादियों के विरोध प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए श्रीनगर के कुछ संवेदनशील इलाकों में पाबंदियां रहेंगी। यहां लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी।  सोमवार को श्रीनगर के तीन थाना क्षेत्रों खानयार, नौहाट्टा व एमआर गंज सहित गांदरबल, कुपवाड़ा, बारामुला, बडगाम, शोपियां, कुलगाम, पुलवामा तथा अनंतनाग में पाबंदियां रहीं। 

मंगलवार को अलगाववादियों के यूएनओ मार्च के आह्वान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वहीं सोमवार को भी घाटी के कई इलाकों में हिंसा हुई। कई जगह सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया।

इसके चलते सुरक्षा बलों की ओर से बल प्रयोग भी किया गया। कुलगाम में सेना को तैनात किया गया है। सोपोर में आतंकियों ने भीड़ में से पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की। इसमें एक पुलिसकर्मी मोहम्मद शकील अहमद घायल हो गया। इसके साथ ही शोपियां, कुलगाम, त्राल सहित कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed