फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mohan Chir murder case: Sub Inspector suspended from Vijaypur police station, inquiry ordered against SHO

मोहन चीर हत्या मामला: विजयपुर थाने से सब इंस्पेक्टर निलंबित, एसएचओ के खिलाफ जांच के आदेश

Wed, 13 Mar 2024 12:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 13 Mar 2024 12:53 PM IST
सार

दो थानों के बीट अफसरों को निलंबित कर और थानेदारों के खिलाफ जांच का आदेश देने से यह संदेश दिया गया है कि बीट स्तर पर काम नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Mohan Chir murder case: Sub Inspector suspended from Vijaypur police station, inquiry ordered against SHO
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिस्ट्रीशीटर मोहन चीर की हत्या मामले में विजयपुर थाने के भी एक सब इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया है। वह थाने के बीट अफसर थे। एसएचओ के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं। दरअसल, मोहन चीर की हत्या का किंगपिन अनिल सिंह उर्फ बिल्ला विजयपुर के गुड़ा सलाथिया का रहने वाला है।

विज्ञापन


बिल्ला एक हिस्ट्रीशीटर है, जिसने अपने क्षेत्र के बाहर जाकर मोहन चीर की हत्या कर दी, लेकिन पुलिस को पता तक नहीं चला। इससे पहले जम्मू के सरवाल चौकी के बीट अफसर को भी इसी मामले में निलंबित किया गया है, क्योंकि यहां भी पुलिस को पता नहीं चल पाया कि मोहन चीर क्षेत्र के बाहर है। वहीं मोहन चीर की हत्या ने पुलिस के बीट सिस्टम की पोल खोल दी है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें, तो इस पर उच्च स्तर पर कड़ा संज्ञान लिया गया है। दो थानों के बीट अफसरों को निलंबित कर और थानेदारों के खिलाफ जांच का आदेश देने से यह संदेश दिया गया है कि बीट स्तर पर काम नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई होगी। सूत्रों की मानें, तो जम्मू जिले में ही कम से कम पुलिस रिकॉर्ड में 200 के आसपास हिस्ट्रीशीटर हैं। एक छोटे से छोटे थाने में भी 5 से 10 हिस्ट्रीशीटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है बीट सिस्टम

हर पुलिस चौकी और थाने में सब इंस्पेक्टर तक के अफसर को बीट अफसर बनाया गया होता है। इसके नीचे पुलिस कर्मियों को भी बीट देकर अलग-अलग क्षेत्र बांटे होते हैं। उन्हें अपने क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखनी होती है। खासकर हिस्ट्रीशीटरों का रिकॉर्ड देखते रहना होता है। लेकिन यह सामने आया है कि बीट का पालन नहीं हो रहा है। अफसरों तक को पता ही नहीं कि उनके क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर कहां घूम रहे हैं।


हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगालने में जुटे थानेदार

सूत्रों का कहना है कि मोहन चीर मामले में दो थानों पर हुई कार्रवाई से अन्य थानों में हड़कंप मचा है। थानेदार और बीट अफसर अपने-अपने क्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटरों का रिकॉर्ड खंगालने में जुटे हुए हैं। सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों से पुलिस के अफसर से लेकर कर्मी तक पूछताछ कर उनकी जानकारी ले रहे हैं। साथ ही उन्हें यह भी कह रहे हैं कि वह क्षेत्र छोड़कर कहीं भी जाएं, तो पुलिस को सूचित कर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed