फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   mohan bhagwat will ccome on a visit to jammu and kashmir in nov

पाक के खिलाफ मिशन कश्मीर का आगाज करेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

Thu, 03 Nov 2016 12:38 PM IST
राघवेन्द्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
राघवेन्द्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 03 Nov 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
mohan bhagwat will ccome on a visit to jammu and kashmir in nov
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : File Photo

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने सरहद पर पाकिस्तान की नापाक हरकत और अशांत कश्मीर के मद्देनजर नई कार्ययोजना बनाई है। शंखनाद 2016 के तहत सर संघ चालक मोहन भागवत रियासत के दो दिवसीय दौरे के क्रम में स्वयंसेवकों को नई रणनीति के संदर्भ में संदेश देंगे।

विज्ञापन


मुहिम के तहत राष्ट्रवादी शक्तियों को एकजुट करने के प्रयास भी होंगे। नारी शक्ति संगम के कार्यक्रम में भागवत महिलाओं का भी मार्गदर्शन करेंगे।सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बार्डर और एलओसी पर तनाव के मद्देनजर सर संघ चालक का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


13 और 14 नवंबर के दौरे के क्रम में संघ प्रमुख का जम्मू संभाग के अलावा कश्मीर और लद्दाख के स्वयं सेवकों और बुद्धिजीवियों से भी विचार विमर्श प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ होगी बैठक

mohan bhagwat will ccome on a visit to jammu and kashmir in nov
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ - फोटो : File Photo

अलगाववादियों और राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ संघ कड़ी कार्रवाई का पक्षधर रहा है। पाकिस्तान को सबक सिखाने की प्रेरणा में भी संघ की भूमिका रही है। रक्षा मंत्री मनोहर परिकर सर्जिकल स्ट्राइक के साहसिक कदम को संघ की प्रेरणा का परिणाम बता चुके हैं।

तनाव के इस माहौल में संघ प्रमुख के दौरे से राष्ट्रवादी ताकतों का हौसला मजबूत करने प्रयास होगा।संघ के प्रांत कार्यवाह पुरुषोत्तम दधिची कहते हैं कि संघ प्रमुख के जम्मू प्रवास के क्रम में जिला और तहसील की कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ भी उनकी बैठक होगी।

योग प्रदर्शन और सूर्य नमस्कार के बाद परेड मैदान में भागवत का सार्वजनिक संबोधन होगा। संघ के स्थानीय पदाधिकारियों ने इसके लिए जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी है। 

कई मुस्लिम सरपंच राष्ट्रवादी अभियान से जुड़े

mohan bhagwat will ccome on a visit to jammu and kashmir in nov
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि कश्मीर हिंसा ने संघ के संगठनात्मक विस्तार को प्रभावित किया है। हालांकि, संघ से जुड़े संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रयास से आतंकवाद प्रभावित सोपोर में भी कई मुस्लिम सरपंच राष्ट्रवादी अभियान से जुड़े थे।

कुपवाड़ा, अनंतनाग, बारामुला और लद्दाख के कई बच्चे अब दिल्ली, राजस्थान, और हरियाणा स्थित संघ से जुड़े स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। संघ से संबंधित कोचिंग संस्थानों में भी मुस्लिम बच्चों की संख्या बढ़ी है। रियासत में वर्तमान में संघ की 306 शाखाएं चल रहीं हैं। 78 स्थानों पर साप्ताहिक मिलन और 100 जगह मासिक मंडली की बैठकें होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed