{"_id":"58276c3c4f1c1bf47eb3c1e9","slug":"mohan-bhagwat-on-jammu-visit-from-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन कश्मीर को साधने आज जम्मू पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन कश्मीर को साधने आज जम्मू पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
MOHAN BHAGWAT
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत के रविवार से जम्मू के दो दिवसीय दौरे की तैयारियां शनिवार को जोरशोर से जारी रहीं। परेड ग्राउंड में दोपहर तीन बजे भागवत के स्वयं सेवकों को संबोधित करने को देखते हुए मैदान व इसके आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत कर लिया गया है।
विज्ञापन
अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन पुराने शहर के परेड मैदान में संभाग भर से आए स्वयं सेवकों को सर संघ चालक संबोधित करेंगे। आरएसएस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एकत्रितकरण कार्यक्रम में 10 हजार के करीब स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहेंगे।सोमवार 14 नवंबर को ईडन गार्डन में महिला सम्मेलन को भी भागवत संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
इन दो प्रमुख कार्यक्रमों के अलावा संघ संगठनों की बैठकों का दौर भी चलेगा। भागवत के दौरे को देखते हुए संघ की हर शाखा में कार्यक्रम को लेकर पूर्व अभ्यास जारी है।संभाग के डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी, राजोरी, पुंछ, कठुआ, सांबा एवं जम्मू जिले से बड़ी तादाद में स्वयं सेवकों के आने-जाने व खाने-पीने की खास व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन