फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mohammed Rafiq's terrorist brother in PoK has kept ammunition hidden in Jammu

20 साल से पीओके में रहता है मोहम्मद रफीक का आतंकी भाई, जम्मू में छुपाकर रखा है गोला बारूद

Tue, 21 Jan 2020 11:11 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 21 Jan 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Mohammed Rafiq's terrorist brother in PoK has kept ammunition hidden in Jammu
आतंकी

कुछ दिन पहले जम्मू शहर के छन्नी क्षेत्र से पकड़ा गया ओवरग्राउंड वर्कर मोहम्मद रफीक किसी बड़े हमले की फिराक में था। जिसका एक भाई आतंकी है और पाकिस्तान के कब्जे वाले पाक अधिकृत कश्मीर में रहता है। 20 साल पहले रफीक का भाई पीओके चला गया था और वहां जाकर आतंकी बन गया। यही नहीं, रफीक ने जम्मू में कहीं पर ग्रेनेड भी छुपाकर रखे हुए हैं। जिनको जल्द रिकवर किया जा सकता है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि करीब एक दर्जन हैंड ग्रेनेड और कुछ अन्य हथियारों को भी रफीक ने कहीं छुपाकर रखा है। वह लगातार अपने आतंकी भाई के संपर्क में था। रफीक का भाई मोहम्मद नजीर हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी है।
विज्ञापन


रफीक की उसके साथ बात होती थी। वह आतंकियों के लिए काम अपने भाई के कहने पर करता है। रफीक की जानकारी पर पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप कई जगहों पर दबिश देकर पूछताछ कर रहा है। लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आतंकी नवीद का भाई रिमांड पर


सूत्रों का कहना है कि एसओजी ने आतंकी नवीद के भाई को रिमांड पर ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एनआईए की टीम भी उससे जल्द ही पूछताछ कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि आतंकी नवीद का भाई सईद मोहम्मद इरफान शोपियां से डरकर जम्मू भाग आया था। वह नवीद के कारनामों और उसके लिए कितनी मदद करता था। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। नवीद के भाई की बातों की सच्चाई जानने के लिए एसओजी की ओर से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed