फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Modi wants to destroy atal bihari vajpayee works in kashmir: mehbooba mufti

वाजपेयी के कामों को मोदी ध्वस्त करना चाहते, रास्ते रोके गए तो नतीजे होंगे गंभीर : महबूबा

Sat, 20 Apr 2019 01:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 20 Apr 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
Modi wants to destroy atal bihari vajpayee works in kashmir: mehbooba mufti
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती - फोटो : ANI

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भारत-पाकिस्तान के बीच क्रॉस एलओसी ट्रेड के निलंबन को करारा झटका बताते हुए कहा कि लगता है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ओर से किए गए कामों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ध्वस्त करना चाहते हैं। पाकिस्तान या जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ बातचीत, रास्ते खोलने या कारोबार की बहाली जैसे वाजपेयी के विश्वास बहाली के कदम (सीबीएम) को आज की एनडीए सरकार दरकिनार करना चाहती है। चेताया कि ट्रेड को बंद किए जाने के नतीजे गंभीर होंगे। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी जब कश्मीर आए थे तो उन्होंने यहां से पाकिस्तान से दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। कहा था कि इंसानियत के दायरे में कश्मीर समस्या का हल किया जाएगा। अब ट्रेड बंद कर लगता है आगे जाने के बजाय हम पीछे जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर मसले का हल यह है कि जितने भी रास्ते हैं, सब खोले जाने चाहिए। जब वे मुख्यमंत्री थीं तब भी कारोबार बंद करने की कोशिश की गई थी। लेकिन उनके विरोध के कारण तब यह संभव नहीं हो सका था। 
विज्ञापन


कहा कि वे केंद्र सरकार को बताना चाहती हैं कि जम्मू कश्मीर की समस्या काफी गंभीर हैं। बहुत मुश्किल है जिसका एक नजारा पुलवामा के दुर्भाग्यपूर्ण हमले के रूप में सामने आ चुका है। चेताया कि जम्मू-कश्मीर के रास्ते रोकेंगे तो उसके नतीजे गलत होंगे। जितने भी पुराने रास्ते हैं चाहे वह कारगिल-स्कूर्द, जम्मू-सियालकोट, मुजफ्फराबाद हों जो मध्य एशिया से कश्मीर को जोड़ते थे उन्हें खोलने होंगे। यहीं से कश्मीर मसले का रास्ता निकलेगा। उन्होंने कहा कि ट्रेड बंद कर पूरे मुल्क में जम्मू-कश्मीर को चुनाव में झोंका जा रहा है। यह दिखाया जा रहा है कि सख्त नीति अपनाई जा रही है। इसके परिणाम गंभीर होंगे। यह सब मतों के ध्रुवीकरण के लिए किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के लिए सबसे बुरे दिन
भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के पूर्व एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पीडीपी प्रमुख ने कहा कि यह देश के लिए सबसे बुरे दिन हैं। आप हेमंत करकरे जैसे शहीद के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने वालों को उम्मीदवार बना रहे हैं। भाजपा ठाकुर जैसी उम्मीदवार को खड़ा करके देश की जनता को क्या संदेश देना चाहती है। ज्ञात हो कि ठाकुर ने शुक्रवार को कहा था कि करकरे ने उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित किया था इसलिए उनके दिए श्राप की वजह से वह 26/11 के आतंकी हमलों के दौरान मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed