फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   modi wants in india maked super power

रैली के दौरान नरेन्द्र मोदी पर मुफ्ती का बड़ा बयान

Sun, 08 Nov 2015 09:33 AM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 09:33 AM IST
विज्ञापन
modi wants in india maked super power

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल खोलकर प्रशंसा की। मुफ्ती ने कहा, मोदी भारत को सुपर पावर बनाने के लिए संकल्पबद्घ हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस शख्स के साथ हमने हाथ मिलाया है वो एक अरब बीस करोड़ लोगों का नुमाइंदा है। उन्होंने मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे हिंदुस्तान को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन


सईद ने कहा कि जब हमने भाजपा के साथ गठबंधन किया था तब लोगों ने सवाल उठाए थे कि मुफ्ती ने ये क्या किया, लेकिन मुझे मालूम था कि मैं जब तक हाथ नहीं मिलाउंगा तब तक मैं कुछ नहीं कर सकूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का नारा सबका साथ सबका विकास बहुत अहमियत रखता है। भारत की तरक्की और खुशहाली के लिए उनका नजरिया स्पष्ट है।

प्रधानमंत्री से पाकिस्तान के साथ बातचीत की प्रक्रिया शुरू करने पर जोर देते हुए मुफ्ती ने कहा कि वर्ष 2003 में इसी जगह से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। वाजपेयी की अमन बहाली की कोशिशों से ही भारत-पाक संबंधों में एक नए दौर की शुरुआत हुई।

बात बनेगी बोली से

modi wants in india maked super power

मुफ्ती ने कहा कि हम शुरू से ही कहते आए हैं कि ग्रेनेड से न गोली से, बात बनेगी बोली से। उन्होंने कहा कि भारत को एक सुपर पावर व आर्थिक ताकत बनना है तो बड़े भाई को छोटे भाई से मिलना ही होगा।

भाजपा के साथ अपने गठजोड़ को सही ठहराते हुए मुफ्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों को तब तक पूरे देश के साथ नहीं जोड़ा जा सकता जब तक राज्य के तीनों खित्तों जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के लोगों को आपस में न जोड़ा जाए।

जम्मू के लोगों ने भाजपा को जनादेश दिया और पीडीपी को कश्मीर में जनादेश मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर यहां बहुत सी बातें हुई, बहुत कुछ लिखा गया है लेकिन मैंने लोगों की बेहतरी के लिए भाजपा के साथ गठजोड़ किया है। सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमें नफरत की दीवारों को गिराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed