फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   modi's lecture for children

मौसम ने फेरा मोदी सर की क्लास पर पानी

Thu, 04 Sep 2014 11:53 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
modi's lecture for children

शिक्षक दिवस पांच सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के स्कूलों में सीधे प्रसारण के लिए जम्मू कश्मीर रियासत में कहीं हां कहीं न की स्थिति आखिरकार खराब मौसम की भेंट चढ़ गई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में वीरवार को राज्य कैबिनेट ने खराब मौसम के चलते रियासत के सभी सरकारी और निजी स्कूलों और कालेजों में सात सितंबर, 2014 तक के लिए छुट्टियां घोषित कर दी हैं।

विज्ञापन


इससे स्कूलों में मोदी के भाषण की तैयारियों पर भी पानी फिर गया है। मुबारक मंडी गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल राम प्रकाश शर्मा का कहना है कि स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के सीधे प्रसारण के अलावा शिक्षक दिवस के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर ही सुन पाएंगे मोदी का भाषण

modi's lecture for children

उनका कहना है कि सरकार की ओर से छुट्टियां घोषित करने के चलते अब स्कूल बंद रहेगा। बहरहाल स्कूली बच्चे घर पर बैठकर प्रधानमंत्री के भाषण को टेलीविजन या अन्य माध्यमों से देख या सुन सकते हैं।

स्कूली शिक्षा विभाग जम्मू के निदेशक एचआर पखरू का कहना है कि रियासत सरकार के फैसले के अनुसार अब स्कूल रविवार तक के लिए बंद रहेंगे। इससे साफ है कि शिक्षक दिवस पर होने वाले कार्यक्रम भी अब नहीं हो पाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण भी स्कूलों में नहीं होगा लेकिन अब विद्यार्थी घरों में प्रधानमंत्री का भाषण देख और सुन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed