फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   modi rajnath can never become like vajpayee said saifuddin soz

'मोदी और राजनाथ की नीयत ठीक नहीं', जानिए क्यों

Tue, 19 Aug 2014 04:39 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 04:39 PM IST
विज्ञापन
modi rajnath can never become like vajpayee said saifuddin soz

चुनावों से पहले रियासत में जुबानी जंग तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पर निशाना साधते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रोफेसर सैफुद्दीन सोज ने करारा हमला किया है।

विज्ञापन


सोज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तरह इंसानियत के नाम पर कश्मीर मसले का हल यह दोनों नेता नहीं कर सकते। मोदी और राजनाथ की नीयत ठीक नहीं है।
विज्ञापन


लिहाजा, जम्मू-कश्मीर में हर फोरम और मौके पर भाजपा को कांग्रेस बेनकाब करेगी।

'वाजपेयी के तजुर्बे से सबक लें मोदी'

modi rajnath can never become like vajpayee said saifuddin soz

एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रो. सोज ने कहा कि वाजपेयी एक अलग शख्सियत हैं। वाजपेयी की तुलना मोदी और राजनाथ से नहीं हो सकती। यह दोनों नेता अनुच्छेद 370 को हटाने की बात करते हैं। देश की संसद भी इसको नहीं हटा सकती, जब तक जम्मू-कश्मीर के लोग नहीं चाहें।

प्रो सोज ने कहा कि अगर अनुच्छेद 370 हटना होता तो वाजपेयी साढ़े छह साल तक प्रधानमंत्री रहे, तब हट गया होता। इसलिए बेहतर होगा कि केंद्र की मौजूदा सरकार वाजपेयी के तजुर्बे से सबक ले।

उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार देश को सांप्रदायिक बनाने पर तुली है, लेकिन आज हिंदू समाज भी मोदी और राजनाथ के नापाक मंसूबों को समझकर इसका विरोध कर रहा है। भाजपा ने हमेशा अपने घोषणापत्र में राम मंदिर, समान आचार संहिता और अनुच्छेद 370 पर अवाम को वादे कर गुमराह किया।

सिर्फ बातचीत से हल होगी कश्मीर समस्या

modi rajnath can never become like vajpayee said saifuddin soz

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने नेकां का नाम लिए बगैर कहा कि कश्मीर मसले का हल स्वायत्तता से नहीं, वार्ता से होगा। कोई भी वार्ता के रास्ते पर चले, इसकी पैरवी वह करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सच्चाई के रस्ते पर चलती है। जम्मू, कश्मीर और लद्दाख से कांग्रेस ने ही इंसाफ किया है और भविष्य में भी करेंगे।

इसलिए पार्टी कैडर और अवाम भाजपा के किसी प्रकार के छलावे में न आए। प्रो. सोज ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए गुजरात से कुछ इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें मंगवाने की बात चुनाव आयोग द्वारा उन्होंने भी सुनी है। इसकी पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही वह कुछ बोलेंगे।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित जल्द की प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक समस्याओं का निपटारा इस कक्ष के जरिये होगा।

विज्ञापन

हुर्रियत नेताओं का इलाज पाकिस्तानी दूतावास में नहीं

modi rajnath can never become like vajpayee said saifuddin soz

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर सोज ने कहा कि हुर्रियत नेताओं के दिल्ली दौरे के दौरान पाकिस्तानी दूतावास में होने वाली बैठकों से उन्हें कोई उम्मीद नहीं है।

हुर्रियत नेताओं के मर्ज का इलाज पाकिस्तानी दूतावास में नहीं है। हुर्रियत नेताओं के पाकिस्तानी दूतावास में जाने को उन्होंने कभी पंसद नहीं किया। कांग्रेस ने केंद्र की सत्ता में रहते हुए भी कभी इसका समर्थन नहीं किया था।

सवाल यह है कि इससे फायदा कोई नहीं होगा। हुर्रियत नेता केंद्र सरकार से बात करें, वार्ता के दरवाजे खोले वह खुद इसकी पैरवी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed