फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   modi must apologise to people of kashmir: omar

हिम्मत हो तो चोर साबित कर दिखाएं मोदी: उमर

Wed, 03 Dec 2014 11:23 PM IST
Updated Wed, 03 Dec 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
modi must apologise to people of kashmir: omar

नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए चुनौती दी कि मोदी उन पर चोरी का आरोप लगा रहे हैं, हिम्मत हो तो चोर साबित कर दिखाएं। केंद्र में सरकार बने सात महीने हो गए।

विज्ञापन


यदि वे चोर हैं तो जांच करा लें और चोरी साबित कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता हवा में बातें कर जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। जनता को इनसे सचेत रहने की जरूरत है। उमर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित रैलियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


नगरोटा टोल पर आयोजित रैली में उमर शुरू से ही हमलावर रहे। कहा कि भाजपा कहती है कि रियासत से खानदानी राज मिटाएगी। चुटकी लेते हुए कहा कि एक भाई सांसद और दूसरा भाई विधानसभा का प्रत्याशी। यह खानदानी राज नहीं तो क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की कथनी और करनी में काफी फर्क है। 100 दिनों में अनुच्छेद 370 हटाने, कीमतें घटाने और काला धन वापस लाने का वादा किया गया था। सात महीने बीत गए। अनुच्छेद 370 पर दो तरह की बातें की जा रही हैं। कश्मीर में पार्टी के लोग अनुच्छेद 370 हटाने पर बंदूक उठा लेने की बात करते हैं तो जम्मू में इसे हटाने की बात की जाती है।

तेल की कीमतें पूरे विश्व में कम हुई लेकिन केंद्र सरकार ने टैक्स लगाकर इसे महंगा कर दिया। काला धन वापस लाने और इससे प्रत्येक नागरिक को 15 लाख रुपये देने का वादा पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि 15 लाख के लिए वे भी लाइन में हैं। अब अफस्पा पर राजनीति की जा रही है।

जिस मुद्दे को लेकर साढ़े पांच साल तक भाजपा ने नेकां का विरोध किया अब उसे हटाने की बात कह रही है। दरअसल उनकी नजर कश्मीर पर और यहां के वोट बैंक पर है। रिफ्यूजियों के लिए हमदर्दी जताई जाती है, लेकिन नेकां सरकार के प्रस्ताव को लौटा दिया गया।

कांग्रेस 12 साल के राज का हिसाब दे: उमर

modi must apologise to people of kashmir: omar

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गलतबयानी और ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि नेकां सरकार के बारे में कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है। हर मोर्चे पर विफल बता रही है। चुनौती दी कि कांग्रेस अपने 12 साल के कार्यकाल का हिसाब दे। नेकां को तो छह साल का ही देना है। वे नगरोटा में पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र राणा और मढ़ में अजय सडोत्रा के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस को अब नेकां में कमी दिखने लगी है। गली-गली यह प्रचारित किया जा रहा है कि उमर सरकार ने कोई काम नहीं किया। छह महीने पहले जब वे कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने तथा राहुल को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे थे तो कोई कमी नहीं दिखी।

कहा कि, यदि नेकां सरकार विफल भी रही है तो उसे छह साल का हिसाब देना होगा। लेकिन कांग्रेस ने तो 12 साल तक यहां राज किया है। उसे 12 साल का हिसाब देना चाहिए। उमर यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रियासत में वैमनस्यता फैलाई। जम्मू और कश्मीर को लड़ाने का काम किया।

2008 में वह जब सत्ता से हटी तो हालत यह थे कि कश्मीर का व्यापारी जम्मू से सामान नहीं खरीदना चाहता था। वह लुधियाना तथा अमृतसर से सामान लाता था। नेकां सरकार ने सौहार्द का वातावरण तैयार किया। रियासत में एक भी दंगे नहीं हुए जबकि कई बार इसकी कोशिश की गई। आतंकवाद में कमी आई। पर्यटकों की संख्या बढ़ी। उन्होंने कहा कि एक गलती उन्होंने की और वह यह है कि उन्होंने काम का ढिंढोरा नहीं पीटा बल्कि चुपचाप रहकर सिर्फ विकास कार्य कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed