फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   modi meet mufti deal is seal between bjp-pdp

मोदी से मिले मुफ्ती, डील हुई सील

Fri, 27 Feb 2015 12:46 PM IST
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
modi meet mufti deal is seal between bjp-pdp

जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के सिलसिले में आज पीडीपी संरक्षक और रियासत के भावी मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

विज्ञापन


यह मुलाकात 7आरसीआर पर हुई। इस दौरान न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई। गौरतलब है कि पीडीपी के मुफ्ती मोहम्मद सईद एक मार्च को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन


पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 24 फरवरी को दिल्ली में मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने राज्य में गठबंधन सरकार के गठन की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सईद एक मार्च को सुबह 11 बजे भाजपा-पीडीपी साझा सरकार में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। धारा 370 और अफ्सपा जैसे विवादित मुद्दों पर दोनों दलों में सहमित बन गई है। नई सरकार न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर चलेगी।

24 को शाह से ‌मिली थीं महबूबा

modi meet mufti deal is seal between bjp-pdp

भाजपा के निर्मल सिंह का डिप्टी सीएम बनना तय हो गया है। शपथ ग्रहण के दौरान दोनों दलों की ओर से छह-छह मंत्री शपथ ले सकते हैं। भाजपा को विधानसभा अध्यक्ष का पद भी मिल सकता है। सीएम और डिप्टी सीएम के अलावा मंत्रिमंडल में 25 सदस्य हो सकते हैं, कैबिनेट विस्तार बाद में किया जाएगा।

शपथ ग्रहण के लिए भाजपा की ओर से बालि भगत, लाल सिंह, शाम चौधरी, अब्दुल गनी कोहली, कवींद्र गुप्ता, सुनील शर्मा, सत शर्मा, चंद्र प्रकाश गंगा और सुख नंदन चौधरी के नाम चर्चा में हैं।

वहीं, पीडीपी से नईम अख्तर, अब्दुल रहमान वीरी, हसीब द्राबू, अल्ताफ बुखारी, जुल्फिकार चौधरी और अब्दुल हक के नाम चर्चा में सबसे ऊपर हैं। पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद लोन को भाजपा कोटे से लिया जा सकता है।

बीते साल 23 दिसंबर को आए चुनाव नतीजों में खंडित जनादेश आया था। पीडीपी 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, जबकि बीजेपी को 25 सीटें मिली थी। नेशनल कॉन्फ्रेंस को 15 और कांग्रेस को 12 सीटों से संतोष करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed