असहिष्णु पर मुफ्ती का मोदी पर बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में असहिष्णुता पर जारी बहस के बीच मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में उतर आए हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा कि मोदी असहिष्णु नहीं बल्कि सभी को साथ लेकर चलने वाले हैं।
सईद ने पाकिस्तान के साथ वार्ता का भी समर्थन किया है। वह चाहते हैं कि मोदी सात तारीख को सूबे की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रिश्तों पर जमी बर्फ को उसी तरह हटाएं, जैसा 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी ने शांति प्रक्रिया शुरू कर किया था।
अटल ने वह पहल भी कश्मीर की धरती से ही की थी। पीडीपी नेता ने कहा कि मोदी ने मुफ्ती मोहम्मद सईद के साथ गठबंधन किया है। मेरे पास केवल तीन लोकसभा सीटें हैं, जबकि वह पूरे देश के चुने हुए प्रधानमंत्री हैं। उन्हें 1.2 अरब लोगों ने चुना है।
मोदी सभी को साथ लेकर चलने वाले
मुझसे हाथ मिलाते समय निश्चित तौर पर उनका कुछ नजरिया होगा। वह जानते हैं कि मैं किसके पक्ष में हूं। दादरी घटना से जुड़े सवाल पर सीएम बोले कि ऊंच नीच चलती रहती है, लेकिन, मोदी सभी को साथ लेकर चलने वाले हैं।
सईद के अनुसार पीएम जम्मू-कश्मीर के विकास के प्रति केंद्रित हैं और राज्य सरकार उसी दिशा में आगे बढ़ रही है। हालांकि, पीएम द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए किसी तरह के पैकेज की घोषणा के सवाल को वह टाल गए।
सईद ने पाक से संबंधों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यदि भारत को बड़ी शक्ति बनना है तो हमें पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्ते रखने की जरूरत है। हमारे बीच अच्छा-बुरा दौर चलता रहता है लेकिन मेरा मानना है कि केंद्र सरकार पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध चाहती है।