फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Modi government responsible for inflation in the country: Nayak

देश में महंगाई के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार : नायक

विज्ञापन
Modi government responsible for inflation in the country: Nayak
जम्मू। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने देश में महंगाई के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। सरकार ने कोविड महामारी में महंगाई का बोझ डालकर लोगों के जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। वर्ष 2014 में चुनाव के दौरान लोगों को सब्ज बाग दिखाए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर आज हालात विपरीत हैं। महंगाई पर काबू पाने में केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल रही है। कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखेगी। नायक वीरवार को कांग्रेस की जम्मू कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल के साथ जम्मू पहुंची थीं। पाटिल जम्मू-कश्मीर के पांच दिनी दौरे पर हैं।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव और परिसीमन को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। जम्मू में वीरवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता नायक ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता से निवाला छीनने का काम किया है। आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो कोविड से पहले ही सरकार की गलत नीतियों से देश की अर्थ व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई थी। बेतहाशा एक्साइज ड्यूटी लगाकर केंद्र सरकार ने 25 लाख करोड़ रुपये मुनाफा कमाया है, लेकिन आम लोगों को उसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार ने वादा किया था कि हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देंगे, उल्टा लाखों लोगों को बेरोजगार कर दिया गया। आम आदमी की आमदनी कम हुई है। देश बदहाली और गरीबी के दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन

छह महीने में 65 बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े
गत जनवरी से 11 जुलाई तक सरकार ने 65 बार पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है। यूपी में रामराज नहीं रावण राज चल रहा है। 2014 में यूपीए सरकार के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रति बैरल 108 रुपये (यूएस डालर) होने के बावजूद कांग्रेस ने जनता को 71 रुपये में तेल दिया, लेकिन आज इसकी आधी कीमत होने के बावजूद लोगों को मोदी सरकार 100 रुपये से ऊपर तेल दे रही है। रोजमर्रा की चीजों में 42 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। उज्जवला गैस योजना लाकर आज घरेलू गैस की कीमत बिना सब्सिडी के 830 रुपये तक कर दी गई है। सरकार ने तेल सब्सिडी खत्म की। केंद्र सरकार सिर्फ चुनावी रणनीति पर काम करती रही है। डीजल के दाम बढ़ने से किसान अधिक परेशान है। प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर राज्य का पूर्ण दर्जा बहाल करने की मांग की है। इसके बाद लोगों को लोकतांत्रिक और अवामी सरकार की जाए, उसके बाद अन्य गतिविधियां की जाएं। जम्मू-कश्मीर में असंाविधानिक तरीके से अनुच्छेद 370 को निरस्त किया गया। सरकार ने जम्मू कश्मीर को तोड़ा है। दोपहर बाद रागिनी नायक, रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर वैष्णो देवी की यात्रा के लिए चले गए। शनिवार को जम्मू में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व प्रदेश कैडर से जम्मू कश्मीर के मौजूदा परिदृश्य और अन्य मुद्दों पर चर्चा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed