{"_id":"5e23235f8ebc3e4b02584597","slug":"modi-government-reaches-jammu-and-kashmir-to-win-public-confidence-after-article-370-revoked","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जनविश्वास जीतने जम्मू-कश्मीर पहुंची मोदी सरकार,मंत्री बोले प्रदेश बनेगा विकास मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनविश्वास जीतने जम्मू-कश्मीर पहुंची मोदी सरकार,मंत्री बोले प्रदेश बनेगा विकास मॉडल
Sat, 18 Jan 2020 09:15 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 18 Jan 2020 09:15 PM IST
सार
- पिछले तीन महीने में जम्मू कश्मीर में आए बदलावों को गिनाया
- कहा कल्पना से भी ज्यादा बदलाव के लिए रहे तैयार
- डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा जम्मू कश्मीर को बनाएंगे विकास माडल
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनूठे प्रयास के तहत जनता का विश्वास जीतने के लिए मोदी सरकार शनिवार को जम्मू कश्मीर पहुंची। 24 जनवरी तक मोदी सरकार के 40 मंत्री प्रदेश के कई शहरों और गांवों में घूमकर सभाएं करेंगे। वह 31 अक्तूबर 2019 के बाद प्रदेश में विकास की दिशा में हुए कार्य गिनाएंगे।
जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सांसद जुगल किशोर शर्मा व राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास की मौजूदगी में सरपंचों, पंचों व काउंसलरों के अलावा लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन हित में हुए कार्यों को गिनाकर लोगों का विश्वास जीतने की बात कही है।
केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू कश्मीर में लखनपुर टोल पोस्ट खत्म हो गई। पहले कोई व्यक्ति इसकी कल्पना तक नहीं कर सकता था। सरकारी कर्मचारियों का वेतन बढ़ गया। गैर कानूनी गतिविधि अधिनियम संशोधित हो गया। 800 केंद्रीय कानूनों को प्रदेश में लागू करने का रास्ता साफ हो गया। आरटीआई, केंद्रीय भ्रष्टाचार निरोधी अधिनियम भी प्रदेश में लागू होगा। विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन भी होगा। औद्योगिक विकास तेजी से होगा। अप्रैल 2020 में इंडस्ट्री समिट होगी।
विज्ञापन
पंचायतों, बीडीसी को अधिकार दिए गए है। 73वां व 74वां संशोधन भी लागू होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र से कोई भेदभाव नहीं होगा। कई सालों से लटके पड़े बिजली प्रोजेक्ट 850 मेगावाट क्षमता का रटले प्रोजेक्ट, 1000 मेगावाट का पकलडुल प्रोजेक्ट और 624 मेगावाट का कीरू प्रोजेक्ट शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।

शाहपुर कंडी प्रोजेक्ट और उज्ज मल्टीपर्पस प्रोजेक्ट पर अब जाकर काम सही दिशा में आगे बढ़ने लगा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अफवाहों या भ्रम में न आए और तथ्यों को जानकर फैसला करें कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर के लोगों के हित में फैसले लिए हैं अथवा नहीं। इस अवसर पर मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव फारूक अहमद लोन, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी, जिला उपायुक्त व अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
भूमि, रोजगार पर स्थानीय लोगों के हक में जल्द होगा फैसला
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद स्थानीय लोगों का भूमि व रोजगार को हक के संरक्षण की मांग उठ रही है। केंद्र सरकार इस मांग पर सहानुभूति पूर्वक गौर कर रही हैं और जल्द कोई फैसला होगा।
तीन क्षेत्रीय मीडिया सेंटरों को मंजूरी
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा जम्मू कश्मीर और लद्दाख में तीन क्षेत्रीय मीडिया सेंटर खुलेंगे। जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में ऐसा एक एक सेंटर खुलेंगे। उन्होंने कहा इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया हैं। सेंटरों में वाई फाई के अलावा मीडिया कर्मियों से संबंधित अन्य सुविधाएं होगी ताकि वह अपना काम सरलता से कर सकें।