फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   modi government can take some more big steps after decisions of noteban

नोटबंदी के बाद कई और बड़े फैसले ले सकती है मोदी सरकार, वित्त राज्यमंत्री ने दिए संकेत

Sun, 04 Dec 2016 02:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 04 Dec 2016 02:36 PM IST
विज्ञापन
modi government can take some more big steps after decisions of noteban
नोटबंदी के बाद हो सकते हैं कई बड़े फैसले - फोटो : डेमो फोटो

केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी के ऐतिहासिक फैसलों के बाद देश हित में अभी कई और बड़े फैसले मोदी सरकार लेगी। जम्मू में लघु उद्योग भारती की ओर से जम्मू क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मेघवाल ने कहा पूर्व में बजट 28 या 29 फरवरी को पेश होता था।

विज्ञापन


मोदी सरकार ने इस क्रम को बदल दिया है। अब बजट एक फरवरी को पेश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इसी तरह वित्तीय वर्ष जो कि हमारे देश में एक अप्रैल से शुरू होता है, उसे भी एक जनवरी को करने की संभावना है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा एक अप्रैल 2017 से जीएसटी को लागू कर दिया जाएगा। जम्मू कश्मीर समेत कुछ राज्यों ने अभी इस पर फैसला नहीं किया है। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि रियासती सरकार जीएसटी लागू करने के पक्ष में फैसला लेगी। उन्होंने कहा जीएसटी से उद्योगपतियों को सहूलियत होगी। लघु उद्योगों को भी इससे लाभ मिले, इसके लिए काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर को मिल सकता है रेलवे का बड़ा तोहफा

modi government can take some more big steps after decisions of noteban
मिल सकता है रेलवे का बड़ा तोहफा - फोटो : Demp Pic.

उन्होंने कहा कि आगामी बजट में जम्मू कश्मीर को रेलवे में बड़ा तोहफा मिल सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा डिफेंस की जरूरतों का सामान जम्मू कश्मीर में अभी तक दिल्ली से आता है। जम्मू से ही ऐसा सामान मिले, इसका प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों की कंपनियां व निजी कंपनियों के पास मुनाफे का दो फीसदी हिस्सा सीएसआर के रूप में रहता है।

जम्मू कश्मीर में काम कर रही कंपनियों सीएसआर राशि को रियासत में विकास कार्य में खर्च करे, इसके लिए वह काम करेंगे। उन्होंने रियासत की इंडस्ट्री को आयकर हालीडे, इन्सेंटिव में बढ़ोतरी का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद ब्याज की दर कम होगी। इससे इंडस्ट्री को लाभ मिलेगा। 

जम्मू कश्मीर की इंडस्ट्री को लाभ देने पर जोर

modi government can take some more big steps after decisions of noteban
इंडस्ट्री को लाभ देने पर जोर - फोटो : Demo Pic.

इससे पूर्व उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने उत्तरी पूर्वी राज्यों की तर्ज पर जम्मू कश्मीर की इंडस्ट्री को लाभ देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा रियासत की इंडस्ट्री को केंद्र सरकार इन्सेंटिव के तौर पर 40 करोड़ दे रही है। अगर इसे बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये किया जाए तो इंडस्ट्री रियासत के बेरोजगार युवाओं को सरकार क्षेत्र से ज्यादा रोजगार मुहैया करवाएगी।

इस अवसर पर विधायक राजेश गुप्ता, लेह स्वायत्त विकास परिषद के सीईसी डा. सोनम दावा, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय प्रधान ओम प्रकाश मित्तल, संगठन मंत्री प्रकाश, लघु उद्योग भारती जम्मू के प्रधान राजिंद्र गुप्ता, फेडरेशन आफ इंडस्ट्रीज जम्मू के चेयरमैन ललित महाजन के अलावा प्रमुख उद्योगपति व नागरिक भी मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed