फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   modi appreciated jammu kashmir's himayat programme

रियासत की ‘हिमायत’ को मोदी ने सराहा

Thu, 23 Apr 2015 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 23 Apr 2015 10:47 AM IST
विज्ञापन
modi appreciated jammu kashmir's himayat programme
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘प्रगति’ योजना के तहत मुख्य सचिव इकबाल खांडे से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रूबरू होते हुए रियासत में चल रही ‘हिमायत’ योजना की कामयाबी पर विस्तृत बातचीत की।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कौशल विकास के विभिन्न प्रयासों में मिली सफलता पर चर्चा के दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय को ‘हिमायत माडल’ अन्य प्रदेशों में भी लागू करने के निर्देश दिए। इस योजना के तहत रियासत के युवाओं को स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम के जरिए मार्केट उपलब्ध करवाने की भी मोदी ने जानकारी ली।
विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री तमाम प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रूबरू हुए। हिमायत योजना के तहत रियासत के युवाओं को पांच सालों के लिए प्रशिक्षण देने के अलावा निजी क्षेत्र में उनकी नियुक्ति की व्यवस्था के लिए कदम उठाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2011-12 में शुरू की गई योजना के तहत 18 से 35 साल उम्र के 40 हजार लोगों को प्रशिक्षित किया गया। इनमें से 32,331 को नियुक्ति से पहले एक साल काम मुहैया करवाया गया, जबकि 22,695 युवाओं को निजी क्षेत्रों में नौकरी उपलब्ध करवाई गई।

सरकार ने केंद्र से आग्रह किया कि हिमायत योजना को 2015-16 में भी बरकरार रखा जाए। इस योजना को ‘दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना’ के साथ लागू किया जाए, ताकि युवाओं को इसका फायदा मिल सके।


लद्दाख में 7500 मेगावाट सोलर पावर प्रोजेक्ट सहित अन्य ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर प्रोजेक्टों की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री ने नेशनल ग्रिड के साथ ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट एकीकरण में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed