{"_id":"d202d643fd1d7fa485a7771b7394c1d4","slug":"model-school-will-in-each-assembly-of-jammu-and-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर की हर विस क्षेत्र में होगा मॉडल स्कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर की हर विस क्षेत्र में होगा मॉडल स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 17 Aug 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को गुणवत्ता भरी शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार की तरफ से मॉडल स्कूल बनाने को लेकर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
जम्मू संभाग में तीन और कश्मीर में दो हायर सेकेंडरी स्कूलों को मॉडल स्कूलों में तब्दील किया जा चुका है, लेकिन अब सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक हायर सेकेंडरी स्कूल को मॉडल स्कूल में तब्दील करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
प्रत्येक वर्ष निजी स्कूलों के मुकाबले में सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम कम रहता है। इसको लेकर हमेशा सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या भी घटती जा रही है।
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों पर विद्यार्थियों का विश्वास बनाए रखने के लिए सरकार सरकारी स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने को लेकर सरकार प्रयास कर रही है और इसकी शुरुआत मॉडल स्कूल बनाने के साथ की है।
पूरे राज्य में पांच हायर सेकेंडरी स्कूलों को मॉडल स्कूलों में तब्दील करने को करीब तीन महीने पहले मंजूरी मिली थी। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को स्मार्ट कक्षा, खेल सुविधाएं, आधुनिक लैबोरेटरी, लाइब्रेरी और अन्य कई तरह की सुविधा प्रदान की जाएंगी।
अब सरकार ने कुछ और स्कूलों को मॉडल स्कूल में तब्दील करने का निर्णय लिया है। सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में एक हायर सेकेंडरी स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने की घोषणा कर सकती है।