फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mobile tower in jodiyan

जम्मू: जल्द लगेगा सीमावर्ती गांव कलह में मोबाइल टावर

विज्ञापन
mobile tower in jodiyan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। निदेशक (ग्रामीण) दूरसंचार विभाग (डीओटी) लक्ष्मी ने शुक्रवार को खौड़ के सीमावर्ती गांव कलह का दौरा कर लोगों को गांव में जल्द मोबाइल टावर लगवाने का आश्वासन दिया है। इस पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। गांव में मोबाइल टावर नहीं होने पर क्षेत्र के लोग बेहद परेशान थे।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पिछले दिनों दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को छंब विधानसभा क्षेत्र के भाजपा जिला सचिव सुरेश शर्मा ने सांसद जुगल किशोर के निवास पर छंब की समस्याओं को बताते हुए कलाह गांव में मोबाइल सिग्नल नहीं मिलने को लेकर अवगत कराया और गांव में मोबाइल टावर लगाने की मांग की थी। आज इस विषय में बात करते हुए भाजपा जिला सचिव सुरेश शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने हमें आश्वासन दिया था कि जल्द ही समाधान का प्रयास किया जाएगा। उसके पश्चात केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में दूरसंचार मंत्री को मोबाइल टावर लगाने के संबंध में पत्र लिखा। इस पर अमल करते हुए दूरसंचार विभाग हरकत में आया और शुक्रवार को बीएसएनएल अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया, इससे लोगों को मोबाइल टावर लगने की उम्मीद जगी है। निदेशक ग्रामीण दूरसंचार विभाग लक्ष्मी ने बताया कि क्षेत्र में जल्द ही टावर लगाया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस डिजिटल युग में भी छंब विधानसभा क्षेत्र के कलह गांव में हम लोग मोबाइल टावर से वंचित हैं। टावर न होने से लोग एक दूसरे से संपर्क नहीं कर पाते हैं। अगर किसी युवा को ऑनलाइन प्रवेश कराना हो या नौकरी के लिए आवेदन करना हो तो क्षेत्र से 15 किलोमीटर दूर चलकर सेलांवाली या खौड़ जाना पड़ता है, लेकिन अब हमें गांव में ही सिग्नल मिलने की आस हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed