फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mobile shops closed in srinagar after grenade attack

श्रीनगर में अधिकतर मोबाइल शोरूम बंद

Tue, 28 Jul 2015 11:36 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 28 Jul 2015 11:36 AM IST
विज्ञापन
mobile shops closed in srinagar after grenade attack

श्रीनगर शहर में शुक्रवार को मोबाइल शोरूम और टावरों पर हुए ग्रेनेड हमलों के बाद अधिकतर मोबाइल शोरूम फिलहाल बंद हैं। पुलिस ने मोबाइल कंपनियों को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया है। इसके तहत शोरूमों के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है ताकि दोबारा ऐसी घटनाएं न हों।

विज्ञापन


हमलों के बाद से मोबाइल कंपनियों के कर्मचारियों में खौफ है। वह सहमे हुए हैं। एक निजी मोबाइल कंपनी के कर्मचारी ने कहा कि श्रीनगर में मोबाइल शोरूम और टावरों को निशाना बनाए जाने से वह दहशत में हैं।
विज्ञापन


श्रीनगर में उनकी कंपनी का एक स्टोर खुला है, वह भी सोमवार को तीन दिन बाद। बाकी के डिस्ट्रीब्यूटरों ने शोरूम बंद रखे हैं। एक अन्य मोबाइल कंपनी के कर्मचारी का कहना है कि पहले उन्हें किसी तरह का डर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, जबसे श्रीनगर में हमले हुए हैं, वह दहशत में हैं। अब पहचान पत्र भी गले में लटका कर चलते डर लगता है। इस संबंध में कश्मीर रेंज के आईजीपी एसजेएम गिलानी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed