फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mobile services affected in kashmir

कश्मीर में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं ठप!

Wed, 03 Jun 2015 10:52 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 03 Jun 2015 10:52 AM IST
विज्ञापन
mobile services affected in kashmir

कश्मीर घाटी में उत्तर से लेकर दक्षिण तक मोबाइल सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो गई हैं। लश्कर-ए-इस्लाम आतंकी संगठन को रोकने या बेनकाब करने में राज्य पुलिस अब भी विफल है। वहीं सरकार की नाकामी पर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। उत्तरी कश्मीर के बाद सोमवार को श्रीनगर में हुए मोबाइल टॉवर पर हमले ने एक बार फिर पुलिस, खुफिया एजेंसियों के साथ-साथ सरकार के दावों की पोल खोल दी है।

विज्ञापन


हाल ही में पुलिस प्रमुख के राजिंद्रा ने दावा किया था कि पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लग गए हैं। जल्द ही पुलिस इसमें शमिल लोगों को बेनकाब करेगी, लेकिन अभी तक न तो पुलिस ने किसी को बेनकाब किया है और न ही कोई खुलासा किया है कि लश्कर-ए-इस्लाम नामी इस संगठन के नाम तले कौन काम कर रहा है। घाटी के बारामुला, अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा आदि जिलों में बीएसएनएल सेवाओं के अलावा अन्य मोबाइल कंपनियों की सेवाएं हर जगह ठप हैं।
विज्ञापन


इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। वहीं श्रीनगर शहर में भी अधिकतर इलाकों में मोबाइल सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय नागरिक मोहम्मद इस्माइल के अनुसार, आज के युग में यह सेवाएं लाइफ लाइन की तरह है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो काफी परेशानियां भविष्य में भी होंगी। वहीं इस मामले पर अब विपक्ष ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। प्रमुख विपक्षी दल नेशनल कांफ्रेंस के जनरल सेक्रेटरी अली मोहम्मद सागर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि घाटी में जो मौजूदा स्थिति है, उसे सुधारना सरकार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed