{"_id":"b400aac0eaeac72ace9e01800c4daa45","slug":"mobile-phone-calls-and-internet-services-suspended-in-j-k-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू कश्मीर में मोबाइल सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू कश्मीर में मोबाइल सेवा बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 15 Aug 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
आतंकी हमले की आशंका के चलते शनिवार को जम्मू कश्मीर में मोबाइल सेवा को बंद कर दी गई है। उच्च अधिकारी के मुताबिक राज्य में श्रीनगर समेत कई ईलाकों में मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह पाबंदी राज्य में अपनी मोबाइल सेवा दे रही सभी कंपनियों पर लागू की है। इस पाबंदी के दायरे में बीएसएनएल, एयरटेल, एयरसेल, आईडिया और वोडाफोन शामिल हैं।
नाम ने बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों की तरफ यह कदम इसलिए उठाया गया क्योकि आतंकी मोबाइल फोन की मदद से रिमोट कंट्रोल आधारित विस्फोट कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस तरह की पाबंदी काफी सालों से लगाई जाती रही है। जम्मू कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के समय सुरक्षा कारणों के चलते राजधानी समेत कई इलाकों में कुछ समय के लिए मोबाइल को बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन