{"_id":"5e2de3a58ebc3e4b02584a76","slug":"mobile-phone-and-internet-services-resumed-again-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः घाटी में मोबाइल फोन व इंटरनेट सेवाएं फिर हुईं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः घाटी में मोबाइल फोन व इंटरनेट सेवाएं फिर हुईं शुरू
Mon, 27 Jan 2020 12:38 AM IST
Vikas Kumar
पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 27 Jan 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर में प्रीपेड मोबाइल और इंटरनेट बहाल
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में गणतंत्र दिवस के दिन कोई अप्रिय घटना न घटे इसके मद्देनजर बंद की गई मोबाइल फोन सेवाओं और 2जी इंटरनेट सेवा कुछ ही घंटे बाद रविवार को फिर से बहाल कर दिया गया। अधिकारियों ने सेवा बहाल करते हुए बताया कि कश्मीर में शाम चार बजे मोबाइल टेलीफोन सेवाएं बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को रात लगभग नौ बजे फिर शुरू किया गया। घाटी में 2005 से गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवा बंद करना सुरक्षा ड्रिल का हिस्सा है। दरअसल 2005 में आतंकवादियों ने मोबाइल फोन के जरिए स्वतंत्रता दिवस समारोह के निकट आईईडी विस्फोट किया था।
विज्ञापन
इसी बीच गणतंत्र दिवस का उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को फिर से शुरू किए जाने के कुछ घंटों बाद शनिवार को अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इन सेवाओं को बंद कर दिया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त किए जाने संबंधी केन्द्र के फैसले के मद्देनजर लगभग छह महीने तक बंद रहने के बाद मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बहाल किया गया था, लेकिन सेवा का उपयोग केवल प्रशासन द्वारा मंजूर की गई 301 वेबसाइटों तक पहुंच के लिए ही किया जा सकता है।